बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो आए दिन न सिर्फ, किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं बल्कि बॉलीवुड की भी पोल खोलने में पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच एक बार फिर कंगना रणौत चर्चा में हैं और इस बार वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ट्वीट, जिसको कंगना ने रिट्वीट करते हुए अपनी बात कही है।
Kangana Ranaut News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट को कंगना रणौत ने किया रिट्वीट, कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में ट्रंप ने लिखा, 'मैं जोरदार मांग करूंगा कि मंगलवार की रात या उससे पहले जो बिडेन का ड्रग टेस्ट किया जाए।' इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि वो अपना ड्रग टेस्ट भी करवाने को तैयार हैं। डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट पर ही कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
I will be strongly demanding a Drug Test of Sleepy Joe Biden prior to, or after, the Debate on Tuesday night. Naturally, I will agree to take one also. His Debate performances have been record setting UNEVEN, to put it mildly. Only drugs could have caused this discrepancy???
कंगना रणौत ने ट्रंप की तारीफ करते हुए ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा, 'इस ट्वीट के कंटेंट की नहीं, लेकिन मैं इसके कॉन्टेक्स्ट की सराहना करती हूं। कोई शक नहीं कि ड्रग लेने का आरोप काला धब्बा जैसा है, हालांकि यह मां की कोख या फिर मानसिक बीमारियों को लेकर दिए जाने वाले उलाहने से बेहतर है। हमें एक समाज के रूप में यह जानना चाहिए कि ऐसा क्या है जिसे हम वास्तव में शर्मनाक मानते हैं।'
Its not the content of this tweet but the context of it that I appreciate, accusations of taking drugs is used as a slur, much better than naming mother’s reproductive organs/stigmatising mental illnesses. We as a society must know what is it that we recognise as truly shameful. https://t.co/EunK41yqaF
कंगना रणौत का ये रिट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और उनके फैंस इस ट्वीट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। वैसे बता दें कि कंगना रणौत पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठी हैं। कंगना ने हाल ही में कई ऐसे ट्वीट्स किए और बॉलीवुड सितारों पर ड्रग्स को लेकर आरोप लगाए थे। कंगना रणौत के ट्वीट्स पर एक तरफ जहां कई सितारे उनके पक्ष में आ गए थे तो वहीं कई सितारों ने उनके खिलाफ भी बयानबाजी की थी।
गौरतलब है कि कंगना शिवसेना नेता संजय राउत के साथ बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में थीं। कंगना ने कुछ वक्त पहले मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी, जिसका जवाब संजय राउत ने उन्हें दिया था। वहीं कंगना का मुंबई स्थित ऑफिस का कुछ हिस्सा भी हाल ही में बीएमसी द्वारा अवैध बताते हुए तोड़ा गया था। इसके बाद ये मामला कोर्ट में है और कंगना ने इस नुकसान की भरपाई के लिए दो करोड़ रुपये हर्जाने की बात कही है।