थलाइवी के ट्रेलर सामने आने बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत खूब तारीफें मिल रहीं। 23 मार्च को कंगना के जन्मदिन वाले दिन 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अभिनेत्री से पॉलिटिशन बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है। जयललिता के रोल में दिखीं कंगना दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। इसी बीच जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कंगना की जबरदस्त तारीफ की है। साथ ही उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सबके सामने कंगना से माफी भी मांगी है।
थलाइवी का ट्रेलर देख राम गोपाल वर्मा ने कंगना रणौत से मांगी माफ़ी, अभिनेत्री ने यूं किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'कंगना जो भी मजबूत राय रखता है, उसे कड़ी प्रतिक्रियाएं मिलती ही हैं। मैं ये स्वीकार करना चाहूंगा कि मुझे लगा थी कि आपने कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ा कर बोल दिया था कि, जब आपने खुद की हॉलीवुड की महान हस्तियों से तुलना की थी। लेकिन अब मैं माफी मांगता हूं और इस बात से सौ प्रतिशत सहमत हूं कि इस दुनिया में आपके जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाली अभिनेत्री नहीं है।'
Well @KanganaTeam ,anyone with strong opinions is bound to provoke extreme reactions ..I must confess I felt urs a tall claim when u compared with Hollywood greats,but I now apologise and agree 100% that no other actress in the world has ever had ur versatility 💪💐👏 https://t.co/MqGCLHePJK
'थलाइवी' के लिए भी राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कंगना की तारीफे की। उन्होंने लिखा, 'कंगना ...मैं कुछ बातों में और कुछ अतिशयोक्तियों पर आपसे असहमत हो सकता हूं, लेकिन मैं आपको सलाम करता हूं । सुपर डुपर थलाइवी के लिए... फिल्म का ट्रेलर शानदार है और मैं ये कह सकता हूं कि स्वर्ग में जयललिता भी इसे देखकर रोमांचित हो रही होंगी।'
Hey @KanganaTeam I might disagree with u on certain overreaches in some specific regions but I want to salute u for being so super duper special #ThalaiviTrailer is just MINDBLOWING and I am sure JAYALALITHA must be thrilled in heaven 🙏🙏🙏
राम गोपाल वर्मा के इस का जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, 'सर! ... मैं आपकी बात से सहमत हूं... मुझे आप अच्छा लगा और मैं आपकी हमेशा बहुत सराहना करती हूं। अहंकार से भरी इस मृत पड़ी दुनिया में जहां लोगों का इगो और प्राइड बहुत ही जल्दी आहत हो जाता है। वहीं आप किसी बात को इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं। यहां तक कि आप खुद को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं। मैं आपकी इस खूबी की तारीफ करती हूं...मेरी तारीफ करने के लिए धन्यवाद'।
कंगना के इस जवाब के बाद राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'ठीक है कंगना, तीखे विचारों पर प्रतिक्रिया भी तीखी ही होती है। मुझे यह मान लेना चाहिए कि जब आपने ख़ुद की तुलना हॉलीवुड के दिग्गजों से की तो मुझे यह दावा बहुत बड़ा लगा, मगर अब मैं माफ़ी मांगता हूं और 100 फीसदी इस बात से सहमत हूं कि दुनिया में किसी अभिनेत्री के पास कभी भी आपके जैसी वर्सेटिलिटी नहीं थी।