फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत की सिख समुदाय से अपील, 'मुट्ठीभर आतंकियों को गौरवशाली समुदाय की छवि खराब न करने दें'

Sat, 06 Feb 2021 03:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 06 Feb 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Requested Sikh Protesters Says dont let few handful of terrorists ruin the image of this glorious community
कंगना रणौत - फोटो : ANI

बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत देश और दुनिया से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से देती हैं। कंगना इन दिनों किसान आंदोलन पर अपनी भी अपनी बात रख रही हैं। जिसके चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आती रहती हैं। कंगना ने बीते दिनों आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी बताया था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

Kangana Ranaut Requested Sikh Protesters Says dont let few handful of terrorists ruin the image of this glorious community
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

किसान आंदोलन को लेकर हॉलीवुड पॉपस्टार रिहाना ने ट्वीट किया था। कंगना ने रिहाना के इस ट्वीट का जवाब दिया था। तभी से कंगना को ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब कंगना ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। जिसके जरिए उन्होंने आंदोलनकारियों से एक अपील की है। उन्होंने अपने इस नए ट्वीट में सिख समुदाय को हिंदू योद्धा बताया है।

Kangana Ranaut Requested Sikh Protesters Says dont let few handful of terrorists ruin the image of this glorious community
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए आशीष जग्गी के एक वीडियो को रिट्वीट किया है। इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा, 'मेरा सभी राष्ट्रवादी सिख मित्रों से निवेदन है कि आप सभी लोग भारत की जान और शान हैं, कुछ मुट्ठी भर आतंकवादियों को इस गौरवशाली समुदाय की छवि को खराब ना करने दें। राजपूतों की तरह ही सिख भी हिंदू योद्धा हैं। बात करो तो जोड़ने की तोड़ने की नहीं दोस्तों'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Requested Sikh Protesters Says dont let few handful of terrorists ruin the image of this glorious community
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई तो कंगना को किसान बिल का विरोध क्यों किया जा रहा है इसके बारे में पढ़ने की सलाह दे रहे हैं। तो वहीं कई लोग कंगना की बात को सही भी ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Requested Sikh Protesters Says dont let few handful of terrorists ruin the image of this glorious community
रिहाना-कंगना रणौत - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि कंगना रणौत लगातार किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी कर रही हैं। सबसे पहले कंगना ने ही रिहाना के किसान आंदोलन पर किए गए ट्वीट का जवाब दिया था। कंगना ने रिहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा था, 'कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें।'

पढ़ें: 'मैंने उसे कई बार रंगे हाथों पकड़ा था', राखी के आरोपों पर बोले एक्स ब्वॉयफ्रेंड-'उसने जो कहा सब बकवास है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed