फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर नहीं...तो किसके साथ आलिया भट्ट की तस्वीरें आईं सामने, जानें वायरल खबर की पूरी सच्चाई

Sat, 06 Feb 2021 03:07 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 06 Feb 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Dinner Date not with Ranbir Kapoor but with Sister Shaheen Bhatt
Alia Bhatt - फोटो : social media

आलिया भट्ट अपने धमाकेदार अभिनय और लुक्स को लेकर हमेशा ही लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने करियर के शिखर पर हैं। जहां एक तरफ उनके हाथ में अच्छे बजट की फिल्में हैं वहीं एक्टर रणबीर कपूर के साथ उनका रिश्ता भी सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन इस बार आलिया रणबीर के साथ नहीं बल्कि किसी और शख्स के साथ स्पॉट की गई हैं। उनके फैंस ने इसपर हैरानी जताई है। 

Alia Bhatt Dinner Date not with Ranbir Kapoor but with Sister Shaheen Bhatt
alia bhatt - फोटो : instagram

दरअसल, आलिया हाल ही में एक शख्स के साथ डिनर डेट पर दिखीं थीं। हैरान कर देने वाली बात है कि वह शख्स उनके जोड़ीदार रणबीर कपूर नहीं बल्कि कोई और है। उनकी इस डिनर डेट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में आलिया बेहद खुश नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt Dinner Date not with Ranbir Kapoor but with Sister Shaheen Bhatt
Alia Bhatt, Shaheen Bhatt - फोटो : social media

आपको बता दें कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन शाहीन भट्ट हैं। शाहीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से आलिया की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के बाद से ही आलिया की यह डिनर डेट काफी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Dinner Date not with Ranbir Kapoor but with Sister Shaheen Bhatt
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर का नाम अक्सर एक साथ जोड़ा जाता है। हालांकि आलिया और रणबीर कई बार इस बात को जाहिर भी कर चुके हैं कि वे दोनों रिलेशन में हैं लेकिन कभी सीधे तौर पर इस बात का खुलासा नहीं किया है। इसके पहले भी रणबीर और आलिया की शादी की खबरें ने तूल पकड़ा था कि साल 2020 में दोनोंं शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों का फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Dinner Date not with Ranbir Kapoor but with Sister Shaheen Bhatt
alia bhatt - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद आलिया ने कई हिट फिल्मों में अपनी अभिनय का लोहा मनवाया है। आलिया जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म आरआरआर में भी नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed