समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन का संसद में दिया हुआ भाषण सुर्खियों में बना हुआ है। जया के बयान के बाद कंगना ने भी उनके ऊपर निशाना साधा। कंगना ने जया की 'जिस थाली में खाते हैं उसमें ही छेद करते हैं' वाली बात को पकड़ लिया। और इसे लेकर ही उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया। कंगना ने सीधे तौर पर ये आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में लड़कियों को हीरो के साथ सोने पर काम मिलता है।
कास्टिंग काउच पर कंगना रणौत का खुलासा, लिखा- 'हीरो के साथ सोने के बाद..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोमवार को लोकसभा के मानसून सत्र के पहले दिन रवि किशन ने फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। सदन के दूसरे दिन जया बच्चन ने रवि किशन की इस बात का जवाब दिया। जिसके बाद से ही ये मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस विवाद में बीच में अब अभिनेत्री कंगना रनौत भी कूद पड़ीं। सदन में जया ने जो भी बातें कहीं कंगना सोशल मीडिया पर उनका एक- एक कर जवाब दे रही हैं।
इसकी वजह ये है कि जया ने बिना नाम लिए कंगना और रवि किशन दोनों पर ही निशाना साधा था। जया बच्चन ने इस दौरान कहा था कि,'मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले लोग सोशल मीडिया से प्रभावित हो रहे हैं। जिन लोगों ने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है अब वो इसे गटर कह रहे हैं। मैं पूरी तरह से इससे असहमत हूं। जिस थाली में खाते हैं, उसमें ही छेद करते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा नहीं इस्तेमाल करने को कहेगी।'
कंगना ने इसके बाद लगातार एक के बाद एक जया बच्चन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। कंगना ने जया की बात का जवाब देते समय एक बड़ा खुलासा किया। जिसके बाद से ही उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्स और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद, मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिजम सिखाया, थाली देश भक्ति नारीप्रधान फिल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।'
कंगना के लगातार हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग जया के समर्थन में उतर आए। इन लोगों में हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है। एक निजी चैनल से बाद करते हुए हेमा मालिनी ने पहली बार बॉलीवुड-वंशवाद और इंडस्ट्री में ड्रग्स के कारोबार पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने जया बच्चन ने सदन में जो कुछ भी बोला मैं उसका समर्थन करती हूं।
पढ़ें: Shabana Azmi Birthday: पिता की मनाही के बावजूद शादीशुदा जावेद अख्तर से की थी शादी, ऐसी है शबाना आजमी की लवस्टोरी