फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया बच्चन की आलोचना करने पर कंगना पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- 'लडूंगी तुम्हारे साथ कीचड़ कुश्ती'

Wed, 16 Sep 2020 07:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Sep 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar angry on Kangana Ranaut for Criticised Jaya Bachchan
कंगना रणौत, स्वरा भास्कर - फोटो : instagram: kanganaranaut/ reallyswara

बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर राज्यसभा में अभिनेत्री जया बच्चन का भाषण काफी चर्चा में बना  हुआ है, लेकिन उनके भाषण की अभिनेत्री कंगना रणौत ने आलोचना की। कंगना एक के बाद एक ट्वीट करके जया बच्चन के भाषण की आलोचना कर चुकी हैं। वहीं उनके ट्वीट पर बॉलीवुड में काफी आलोचना हो रही है। इस बीच जया बच्चन के लिए किए कंगना के ट्वीट पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर भड़क गई हैं।

Swara Bhaskar angry on Kangana Ranaut for Criticised Jaya Bachchan
कंगना रणौत-जया बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दरअसल कंगना रणौत ने जया बच्चन के भाषण के बाद उनकी आलोचना करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्स और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद, मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिजम सिखाया, थाली देश भक्ति नारी प्रधान फिल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी, आपकी नहीं।'

Swara Bhaskar angry on Kangana Ranaut for Criticised Jaya Bachchan
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

कंगना रणौत के इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर भड़क गई हैं। उन्होंने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, 'बीमारू कंगना, शर्मनाक टिप्पणी! कृपया बस करो। अपने जहन की गंदगी खुद तक सीमित रखो, गाली देनी है तो मुझे दो.. मैं तुम्हारी बकवासें खुशी-खुशी सुनूंगी और यह कीचड़ कुश्ती लडूंगी तुम्हारे साथ। बड़ों की इज्जत भारतीय संस्कृति का पहला सबक है- और तुम तो कथित राष्ट्रवादी हो।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar angry on Kangana Ranaut for Criticised Jaya Bachchan
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : PTI

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि मानसून सत्र के दौरान संसद में बॉलीवुड के ड्रग एंगल पर चर्चा हुई। इसकी शुरुआत गोरखपुर सांसद रवि किशन ने की थी। जिसके बाद मंगलवार को जया बच्चन ने रवि किशन और कंगना रणौत का नाम लिए बिना ही कहा, 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से नाम कमाया, वह इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मैं सरकार से अपील करती हूं कि वह ऐसे लोगों से कहे कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें। यहां कुछ लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।'
 

विज्ञापन
Swara Bhaskar angry on Kangana Ranaut for Criticised Jaya Bachchan
जया बच्चन, कंगना रणौत, रवि किशन - फोटो : PTI, Twitter

इसके बाद से ही लगातार यह विवाद गहराता ही जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को भी कंगना ने जया पर निशाना साधा था। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'जया जी क्या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते और शोषण होता। क्या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार बुलींग और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए।'

बाइस्कोप: ‘रजिया सुल्तान’ में पहले बिग बी को मिला था ये रोल, ऐसे बाहर हुई लक्ष्मी-प्यारे की जोड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed