बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में लगातार कंगना की बयानबाजी के साथ बॉलीवुड गैंग और महाराष्ट्र सरकार के साथ जुबानी जंग की वजह से वो सुर्खियों का हिस्सा हैं। कंगना के फैंस भी उनका समर्थन कर रहे हैं। कंगना सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट पर ट्वीट कर सभी पर निशाना साध रही हैं। इसी बीच कंगना से ट्वीट करने में एक गलती हो गई। जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने घेर लिया।
कंगना रणौत से ट्वीट करने में हो गई बड़ी चूक, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में कंगना ने एक ट्वीट के जरिए निर्माता- निर्देशक करण जौहर पर निशाना साधा था। कंगना ने इस ट्वीट में दादा साहेब फाल्के के नाम का भी जिक्र किया था। लेकिन इसी दौरान उनसे एक बड़ी गलती हो गई। जो सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ ली और अभिनेत्री की जमकर क्लास लगा दी।
कंगना ने अपने ट्वीट में दादा साहेब फाल्के का जिक्र किया था। लेकिन यहां उन्होंने गलती ये कर दी कि उन्होंने दादा साहेब फाल्के को बाबा साहेब फाल्के लिख दिया। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर/उसके पापा ने नहीं बनाई, बाबा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मजदूर ने बनाई है, उस फौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस नेता ने जिसने संविधान की रक्षा की है, उस नागरिक ने जिसने टिकट खरीदा और दर्शक का किरदार निभाया, इंडस्ट्री करोड़ों भारतवासियों ने बनाई है।'

कंगना की यही गलती पकड़ ली सोशल मीडिया यूजर्स ने। यूजर्स ने कंगना के इस ट्वीट पर उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया और उन्हें उनकी गलती बताई। एक यूजर ने लिखा, 'ये दादा साहेब फाल्के (धुंधीराज गोविंद फाल्के) है ना कि बाबा साहेब फाल्के'। यूजर्स के गलती बताने पर कंगना भी चिढ़ गईं और उन्होंने भी जवाब दे डाला।
एक यूजर के कमेंट को रिट्वीट करते हुए कंगना ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कंगना ने लिखा, 'मेरी आंखे खोलने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मैं आपकी समझदारी और ज्ञान देखकर हैरान हूं, आपने अपनी जिंदगी में कभी शायद ऐसी टाइपिंग मिस्टेक नहीं की होगी. मैं आपके और आपकी महानता के आगे सिर झुकाती हूं'।
पढ़ें: ‘लक्ष्मी बम’ की रिलीज डेट का हो गया एलान, दीवाली वाले हफ्ते में इस दिन होगी रिलीज