फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ponniyin Selvan 2: कंगना रणौत ने किया मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' का रिव्यू, दी इतनी रेटिंग

Sun, 07 May 2023 05:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 07 May 2023 05:01 PM IST
सार

कंगना रणौत ने मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' देख ली है। साथ ही पोस्ट के जरिए मूवी का रिव्यू करती और रेटिंग देती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut review Mani Ratnam aishwarya rai historical action drama Ponniyin Selvan 2 give this rating
कंगना रणौत- पीएस 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा 'पोन्नियन सेल्वन 2' 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'पोन्नियन सेल्वन 1' के तकरीबन सात महीने बाद इस मूवी को रिलीज किया गया, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत भी काम से ब्रेक लेकर फिल्म का लुत्फ उठाने थिएटर पहुंचीं। कंगना ने मूवी देखने के बाद बकायदा पोस्ट साझा कर मूवी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। 

Kangana Ranaut review Mani Ratnam aishwarya rai historical action drama Ponniyin Selvan 2 give this rating
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने छह मई को मणिरत्नम की मल्टी स्टारर फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' देखी। इस मूवी को खत्म करने के बाद एक्ट्रेस थिएटर से बाहर आईं और रिव्यू देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। कंगना रणौत ने खुद के थिएटर से बाहर निकलने के वीडियो को शेयर करते हुए नोट में लिखा, 'आज दोस्तों के साथ सुपरहिट फिल्म पीएस 2 देखी। यह एक नाटकीय अनुभव है, इसे मिस न करें।'

Ranbir kapoor: रणबीर कपूर ने 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी का किया खुलासा!

Kangana Ranaut review Mani Ratnam aishwarya rai historical action drama Ponniyin Selvan 2 give this rating
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपने पोस्ट में फिल्म को रेटिंग भी दी। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ पांच स्टार जोड़े हैं। मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' कल्कि कृष्णमूर्ति की 1955 में इसी नाम की पांच पार्ट की नॉवेल सीरीज पर आधारित है। कल्कि के उपन्यास को तमिल साहित्य में सबसे महान कृतियों में से एक माना जाता है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut review Mani Ratnam aishwarya rai historical action drama Ponniyin Selvan 2 give this rating
पोन्नियन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत, कमल हासन और एम जी रामचंद्रन जैसे कई कलाकारों ने पिछले छह दशकों में उपन्यास को एक फिल्म में बदलने की कोशिश की लेकिन आर्थिक बाधाओं के कारण असफल रहे। अंत में, मणिरत्नम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में पांच पार्ट के इस उपन्यास को दो भागों में विभाजित करने में सफल रहे। 'पोन्नियन सेल्वन 2' में  विक्रम, कार्थी, त्रिशा, ऐश्वर्या राय और जयम रवि जैसे सितारे हैं। फिल्म मूल रूप से तमिल में निर्मित हैं, जिसे 28 अप्रैल को हिंदी, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में डब संस्करणों में रिलीज किया गया है। 

Aamir Khan: मायानगरी छोड़ आमिर खान पहुंचे नेपाल, 10 दिन तक मेडिटेशन करेंगे मिस्टर परफेक्शनिस्ट

विज्ञापन
Kangana Ranaut review Mani Ratnam aishwarya rai historical action drama Ponniyin Selvan 2 give this rating
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। मूवी में कंगना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में देखा जाएगा। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में 'चंद्रमुखी 2', 'टिकू वेड्स शेरू' और 'तेजस' जैसी फिल्में भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed