टीवी और फिल्म सेलेब्स को लेकर अक्सर भेदभाव किया जाता है ऐसा टीवी स्टार्स का मानना है। जबकि ये टीवी स्टार्स एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अन्य कामों में भी फ़िल्म स्टार्स से कम नहीं है। कुछ ऐसे टीवी एक्टर्स हैं, जो कमाल के बिज़नेसमैन या बिजनेसवुमेन भी हैं। किसी का खुद का प्रोडक्शन हाउस है तो कोई रेस्टोरेंट के मालिक हैं। किसी की इवेंट कंपनी है तो कोई सक्सेसफ़ुल ऐड एजेंसी चला रहे हैं।
TV Stars: टीवी के बेहतरीन सितारे जो एक्टिंग करने के अलावा सक्सेसफ़ुल बिजनेस भी चला रहे हैं, जानिए पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉनित रॉय
टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रॉनित बोस रॉय एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। इन्हें हाल ही में शमशेरा, लाइगर और शहज़ादा फिल्म में देखा गया था, इनकी कंपनी का नाम Ace Security And Protection है, जो शाहरुख़ ख़ान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार जैसे कई ए-लिस्टर्स स्टार्स को सर्विस दे चुकी है।
वूट के नए शो तेरे इश्क में घायल में नजर आ रहे करण कुंद्रा वैसे तो किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। करण के पहले शो कितनी मोहब्बत है से ही उन्होंने लड़कियों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। करण अपने फैमली बिजनेस के अलावा एक International Call Centre भी चलाते हैं।
रक्षंदा खान, जो क्यूंकी सास भी कभी बहू थी, जस्सी जैसी कोई नहीं, नागिन 3 और अन्य कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। ये एक एक्ट्रेस होने के अलावा इवेंट डिजाइन और प्रोडक्शन कंपनी की को-ओनर भी हैं, जो हाई-प्रोफाइल इवेंट होस्ट करती है।
यह भी पढ़ें: 'ऑल द बेस्ट माय लव', खतरों के खिलाड़ी- का हिस्सा बनने पर नील ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
मोहित मलिक
डोली अरमानों की और कुल्फी कुमार बाजेवाला से फ़ेमस हुए मोहित मलिक मुंबई में अपनी पत्नी अदिति, जिन्हें हमने शरारर सीरियल में देखा था। उनके साथ Homemade Cafe और 1BHK नाम के दो रेस्टोरेंट चलाते हैं।
यह भी पढ़ें: 15 साल का इंतजार हुआ खत्म? आखिरकार टप्पू ने सोनू से कही अपने दिल की बात