बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में खुलकर बोल रही हैं। उनकी मौत के बाद कंगना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया और कई फिल्मी हस्तियों पर आरोप जड़े। वह कई मौकों पर निर्माता-निर्देशक करण जौहर को निशाने पर ले चुकी हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने करण जौहर को निशाने पर लिया है और अपने लिए बड़ी बात बोली है।
कंगना रनौत ने कहा- 'अगर मैं अपने घर में लटकी मिली तो समझना मैंने आत्महत्या नहीं की है', जानें क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों कंगना रनौत मुंबई से दूर मनाली में अपने परिवार के साथ समय बिता रही है। हाल ही में उनके घर के बाहर पटाखों की आवाज आई, लेकिन कंगना और उनके परिवार का कहना है कि वह पटाखों की नहीं बल्कि फायरिंग की आवाज थी। इसके बाद अभिनेत्री ने मनाली पुलिस को सूचित किया। वहीं इस फायरिंग की आवाज के बाद कंगना ने करण जौहर को निशाने पर लेते हुए कहा है कि अगर कल को वह फांसी के फंदे पर लटकी पाई जाती हैं तो कोई यह न समझे उन्होंने आत्महत्या की है।
कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर लिखा, 'हर कोई जानता है लेकिन कोई उसका नाम नहीं लेना चाहता। करण जौहर का खास दोस्त और दुनिया के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री का बेटा, बेबी पेंगुइन। कंगना का कहना हैं कि अगर मैं अपने घर में लटकी हुई मिली भी तो समझ जाना कि मैंने आत्महत्या नहीं की है।' कंगना रनौत की टीम का यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Everyone knows but no one can take his name, Karan Johar’s best friend and world’s best CM’s best son, lovingly called baby penguin, 😁Kangana is saying if I found hanging in my house, please know I did not commit suicide 😁😁🙏🙏🙏 https://t.co/JdjvuBzqjI
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 31, 2020
अभिनेत्री के कई फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि मनाली में कंगना रनौत के घर के आस-पास बागवानों ने अपनी पकी हुई सेब की फसल को चमगादड़ों समेत अन्य जानवरों से बचाने के लिए शुक्रवार देर रात पटाखे चलाए। कंगना ने पटाखों की आवाज सुनकर मनाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की गई।
कंगना के घर के सीसीटीवी के अलावा आसपास के घरों-होटलों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, लेकिन पुलिस के इस घटना से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला। वहीं कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली ने कहा कि घर के पास हुई फायरिंग से पूरा परिवार सहम गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कंगना के घर ऊंची आवाज सुने जाने की कॉल आई। जिसके बाद पुलिस ने फुटेज चेक की, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। कंगना के घर के आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
पढ़ें: पटना के एसपी को क्वारंटीन करने पर भड़कीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, बीएमसी पर यूं निकाला गुस्सा