फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'भीख' वाले बयान को लेकर मचे हंगामे के बीच पंगा गर्ल ने साझा की ग्लैमरस तस्वीर, बोलीं- एक गाना है जो...

Sat, 13 Nov 2021 07:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Nov 2021 07:57 AM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut share glamrous photo amid her freedom statement controversy
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत इंडस्ट्री की सबसे विवादित अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में कंगना ने एक ऐसा बयान दे दिया जिससे भारी विवाद खड़ा हो गया और अब यह शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल कंगना ने एक निजी इंटरव्यू में कह दिया कि " 1947 में जो मिली वो आजादी नहीं थी वो भीख थी और जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।"



विवाद के बीच कंगना ने साझा की तस्वीर

अब कंगना के इस बयान के बाद चारों तरफ उनकी जबरदस्त आलोचना हो रही है वहीं उदयपुर-चुरू और जोधपुर में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इन सारे विवादों के बीच बिना किसी चिंता के कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर साझी की है और साथ ही एक कैप्शन लिखा है जो लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

Kangana ranaut share glamrous photo amid her freedom statement controversy
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कंगना ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- एक गाना है मेरे दिमाग में जो लगातार बज रहा है, मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम...अब कंगना के इस बेफिक्र अंदाज पर यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Kangana ranaut share glamrous photo amid her freedom statement controversy
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- अगले अवॉर्ड की तैयारी है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इस देश के महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। दूसरी तरफ कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जिन्होंने कंगना की इस तस्वीर की काफी तारीफ की है और दिल व फायर इमोजी पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut share glamrous photo amid her freedom statement controversy
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान में कंगना रणौत के खिलाफ चार शहरों में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। उदयपुर के सुखेर थाने, जयपुर कोतवाली और जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है, इसके अलावा कोतवाली की पुलिस भी शिकायत की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kangana ranaut share glamrous photo amid her freedom statement controversy
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने अभिनेत्री कंगना रणौत के आजादी वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हम अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। केंद्र को उनसे पद्मश्री वापस लेना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed