😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Kangana ranaut share throwback video when she ignored karan johar on stage while receiving award says i had always a bad attitude
{"_id":"61839c185d1e9c5d282aab8a","slug":"kangana-ranaut-share-throwback-video-when-she-ignored-karan-johar-on-stage-while-receiving-award-says-i-had-always-a-bad-attitude","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: कंगना ने थ्रोबैक वीडियो साझा कर फिर ली करण जौहर की चुटकी, बोलीं- मेरा एटिट्यूड पहले से ही खराब है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: कंगना ने थ्रोबैक वीडियो साझा कर फिर ली करण जौहर की चुटकी, बोलीं- मेरा एटिट्यूड पहले से ही खराब है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की बेबाक और बिंदास अभिनेत्री कंगना रणौत चर्चा में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। कंगना अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर अपने विचार साझा करती रहती हैं। बॉलीवुड में भी पंगा लेने से कंगना कभी नहीं कतराईं। इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं जिनसे कंगना की लड़ाई जगजाहिर है। इसमें एक नाम मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर का भी शामिल है। करण और कंगना की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। कंगना ने पहले करण के शो पर ही उन्हें तंज कसा था और फिर धीरे धीरे यह लड़ाई बढ़ते बढ़ते काफी बढ़ गई थी।
कंगना ने ली करण जौहर की चुटकी
हालांकि कॉफी विद करण में ही कंगना और करण के बीच तनाव देखने को नहीं मिला था बल्कि जब कंगना ने करियर की शुरुआत की थी तो स्टेज पर अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने करण को नजरअंदाज कर दिया था लेकिन किसी का इस बात पर ध्यान ही नहीं गया था। अब कंगना ने पुरानी नोंक झोंक को फिर से जिंदा करने के लिए अपना थ्रोबैक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया।
कंगना रणौत का इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : Instagram
वीडियो में दिख रहा है कि करण अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे थे और अगले अवार्ड के बारे में बताते हुए कहते हैं, 'इस अवार्ड का फैसला पब्लिक पोल से होता है और पिछले तीन साल से मैं इससे जीत रहा हूं'। इसके बाद यह अवॉर्ड कंगना को मिलता है और वह स्टेज पर पहली बार स्पीच देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रनौत और करण जौहर
- फोटो : Social Media
इसके बाद जब कंगना जाने लगती हैं तो करण पीछे से उनसे बात करने की कोशिश करते हैं। करण कहते हैं, 'धन्यवाद कंगना, आपको बधाई मैं यहां पर हूं, फिर कहते हैं- अगर फर्क पड़ता हो तो' लेकिन कंगना बिना करण की बातों पर ध्यान दिए आगे बढ़ जाती हैं और करण को नजरअंदाज कर देती हैं।
4 of 5
कंगना रणौत-करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट करने के बाद कंगना ने लिखा- हाहा मेरा एटीट्यूड पहले से ही खराब है। आगे उन्होंने लिखा- यह मेरा इंडस्ट्री में पहला साल था, मैं टीनेजर थी लेकिन एटीट्यूड ऐसा ही था। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
करण और कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कॉफी विद करण शो में कंगना ने करण जौहर को नेपोटिजम का फ्लैग बियरर बता दिया था साथ ही उन्हें मूवी माफिया कह दिया था। इसके बाद से यह मुद्दा इंडस्ट्री में काफी फैल गया था और इस पर लंबे समय तक बहस चली थी। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह थलाइवी में नजर आईं थीं। अब वह बहुत जल्द तेजस और धाकड़ में भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X