फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की इमरजेंसी की बीटीएस तस्वीरें, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Tue, 29 Nov 2022 09:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 29 Nov 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shared Emergency Shooting Assam Schedule Photos on Social Media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। देश में लगी इमरजेंसी के हालात पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग बीते कुछ दिनों से असम में चल रही थी और खबरों के मुताबिक, कंगना ने इस फिल्म के असम वाले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के बीटीएस यानी फिल्म के शूटिंग की तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया।


Kashmir Files Controvery: IFFI जूरी हेड के बयान पर बवाल, बोर्ड ने झाड़ा पल्ला तो भड़का इस्राइल, स्वरा का समर्थन

Kangana Ranaut Shared Emergency Shooting Assam Schedule Photos on Social Media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'इमरजेंसी' की इन बीटीएस तस्वीरों पर कंगना ने लिखा है, 'इमरजेंसी की असम शेड्यूल के कुछ बीटीएस फोटो आपके लिए।' इस तस्वीरों से उन्होंने फैंस को संकेत करते हुए बताया कि उनके असम का शेड्यूल पूरा हो चुका है। फोटोज में कंगना बतौर डायरेक्टर सेट पर काफी बिजी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा, एक तस्वीर में वह शूटिंग सेट पर क्रू मेंबर्स और स्टाफ के साथ मिलकर जमकर मौज मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'इमरजेंसी' के लिए कंगना ने असम के अलग-अलग हिस्सों में जाकर शूटिंग की है।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन नहीं करेंगे अनीस बज्मी? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Kangana Ranaut Shared Emergency Shooting Assam Schedule Photos on Social Media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। फैंस जमकर इन फोटोज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''आपकी फिल्म इमरजेंसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ''आप लेजेंड हैं मैम, आप हमारे लिए एक प्रेरणा हैं।''
Drishyam 2 Box Office Day 12: 'दृश्यम 2' के कलेक्शन में आई मामूली गिरावट, 12वें दिन इतनी हुई कमाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shared Emergency Shooting Assam Schedule Photos on Social Media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

'इमरजेंसी' सिनेमाघरों में 25 जून 2023 को रिलीज होगी। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दर्शकों को कंगना यह अवतार बेहद पसंद आ रहा है। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि यह दूसरा मौका है जब वह किसी फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। इससे पहले वह 'मणिकर्णिका' का निर्देशन कर चुकी हैं। 
Bollywood Celebs: बॉलीवुड स्टार्स की इन खराब आदतों को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, कई बार हो चुके हैं ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed