मां-बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत और अनमोल माना जाता है। मां के प्यार, त्याग और समर्पण को बयां करना आसान नहीं है। इसलिए उन्हें स्पेशल महसूस करवाने के लिए आज दुनिया भर में मदर्स डे मनाया गया। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स भी इस खास दिन को अपने अंदाज में मनाते नजर आए। इस बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए एक खास मैसेज लिखा है।
Mothers Day 2021: कंगना रणौत ने शेयर की मां की थ्रोबैक फोटो, खास नोट लिखकर भावुक हो गईं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने एक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो उनकी मां की है, जो काफी साल पहले की दिखती है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि 'मैं जब घर से निकली थी तो मुझे नहीं पता था कि दुनिया इतनी जल्दी अंधेरी हो जाएगी। कभी घर पर कॉल करती थी तो पापा कई सवाल पूछते थे। भाई-बहन के अपने-अपने शक थे।'
इसके आगे कंगना ने मां के बारे में लिखा कि 'लेकिन जब भी आपसे बात करती थी तो आपकी फिक्र एक चीज को लेकर रहती थी। 'तुमने खाना खाया बेटा? तुम्हारे लिए खाना कौन बनाता है? खाना कहां से मिलता है?' आपकी इन बातों से मैं हमेशा भावुक हो जाती थी।'
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि 'निराशा के क्षणों में मैंने खुद को याद दिलाया कि चाहे कुछ भी हो जाए, एक ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा मुझसे प्यार करेगा और वो मां है, जिसने मुझे अपने भाग्य से लड़ने और बनाने की अपार शक्ति दी।'
कंगना ने लिखा कि 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां। हैप्पी मदर्स डे।' बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब अभिनेत्री ने अपनी मां का धन्यवाद किया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुकी हैं। अपने बचपन को लेकर भी कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं।