बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को काफी दिनों से बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है और अब आमिर के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर लोगों ने मोर्चा खोल दिया। ट्विटर पर अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' का जमकर विरोध हो रहा है। दरअसल, 'रक्षाबंधन' की लेखिका कनिका ढिल्लों के कुछ पुराने ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे लोगों ने हिंदू विरोधी बताया है और अब इन वायरल ट्वीट्स पर बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रणौत की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' के विवाद में कूदीं कंगना रणौत, लेखिका कनिका को बताया हिंदू विरोधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने कही ये बात
कंगना रणौत बॉलीवुड के हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और अभिनेत्री ने बायकॉट 'रक्षाबंधन' पर भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कंगना रणौत ने 'रक्षाबंधन' की राइटर को निशाने पर लिया है और उनके ट्वीट को हिंदू विरोधी बताया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कनिका से जुड़े वायरल पोस्ट को लगाया है, जिस पर अभिनेत्री ने लिखा, 'हाहा, उन्हें आर्थिक नुकसान से ज्यादा कुछ नहीं होता... सिर्फ आर्थिक नुकसान का डर ही उनसे हिंदू फोबिया और भारत विरोधी ट्वीट डिलीट करा सकता है... और कुछ नहीं।'
क्या है पूरा विवाद?
We Hindus are going to boycott #KanikaDhillon she's writer of this movie #RakshaBandhan and you can see her post on social media #BoycottRakshaBandhanMovie #BoycottBollywood #BoycottKanikaDhillon 🙏🚩🚩🚩 we'll show you dear #KanikaDhillon pic.twitter.com/opk5XwCFf6 'लिंचिस्तान, कागज नहीं दिखाएँगे…": अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' वाली कनिका का जहर वायरल, फिल्म बायकॉट के डर से आधे घंटे में डिलीट किए 17 हिंदूफोबिक ट्वीट#KanikaDhillon #RakshaBandhan#BoycottLaalSinghChaddha#BoycottRakshaBandhanMovie#BoycottbollywoodForever
अक्षय कुमार की फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लों ने लिखी है। सोशल मीडिया पर कनिका के हिंदूफोबिक ट्वीट सामने आए हैं, जिसके बाद से ही सारा विवाद खड़ा हुआ है। लेखिका ने अपने कई ट्वीट में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनिका ने अपने कई पुराने ट्वीट डिलीट कर दिए हैं क्योंकि वो ट्वीट हिंदू विरोधी थे, जिस पर लोगों ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। कई लोगों ने दावा किया कि कनिका ने बार-बार हिंदू मान्यताओं और धार्मिक भावनाओं पर हमला किया है, इसलिए उनकी फिल्म का बहिष्कार किया जाना चाहिए। यहां देखें कुछ ट्वीट्स...
कब आ रही है फिल्म?
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक भाई और चार बहनों की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखाई देगी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना 'लाल सिंह चड्ढा' से होगा। आमिर खान की यह फिल्म भी 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।