कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों उनके निशाने पर कई लोग हैं। पिछले काफी समय से कंगना रनौत भाई- भतीजावाद के लिए जिम्मेदार लोगों पर बयान दे रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मामले में भी बात की है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। अब कंगना के निशाने पर बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां हैं।
करण जौहर और महेश भट्ट के बाद कंगना के निशाने पर आईं ये अभिनेत्रियां, कहा- 'सुशांत के मामले में खुद को हटाने...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने अब तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर को निशाने पर लिया है। दरअसल कंगना ने अपने इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड अभिनेत्रियां कहा था। कंगना ने तापसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें करण जौहर इतने पसंद हैं तो वह अभी तक बी ग्रेड एक्ट्रेसेस क्यों हैं? कंगना ने तापसी और स्वरा का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दोनों देखने में आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर हैं और एक्टर भी बेहतर हैं। फिर भी इन्हें बड़ी फिल्में न मिलने का कारण नेपोटिज्म है और इससे यह बात साबित होती है।
तापसी ने कंगना का नाम लिए बिना एक ट्वीट करते हुए उनपर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'मैंने सुना क्लास 12 और 10 के रिजल्ट के बाद हमारा रिजल्ट भी आ गया है। हमारा ग्रेड सिस्टम अब ऑफिशल है? अभी तक तो नंबर सिस्टम पर वैल्यू डिसाइड होती थी ना?'। वहीं ऋचा चड्ढा ने तापसी का सपोर्ट करते हुए लिखा- 'शुक्रिया तापसी, यह समय है जिसमें हम सभी को साथ रहना चाहिए। शूट्स रुके हुए हैं, कास्ट और क्रू के पास जॉब नहीं है, ऐसे में हमें एक पॉजिटिव वर्क कल्चर बनाना चाहिए। खुद को किसी को भी जवाब देने से रोकना चाहिए। इंडस्ट्री सेफ रहेगी और उसमें जहर नहीं घुलेगा।'
Maine suna class 12th n 10th ke result ke baad humaara result bhi aa gaya hai! Humaara grade system ab official hai ? Abhi tak toh number system pe value decide hoti thi na 🤔 #MaLifeMaRulesMaShitMaPot
स्वरा भास्कर ने लिखा था कि भूखे आउटसाइडर, बी ग्रेड एक्ट्रेस, लेकिन आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से अच्छे दिखने वाले और उनसे बेहतर एक्टर भी। मुझे लगता है कि यह कॉम्प्लीमेंट है। स्वरा ने यह बात तंज कसते हुए लिखी है। इसके साथ ही स्वरा लिखती हैं कि शुक्रिया कंगना, मुझे लगता है कि आप खूबसूरत हैं, एक अच्छी एक्टर हैं और अच्छी इंसान भी। हमेशा चमकती रहिए। नेपोटिज्म के गेहूँ के चक्कर में हम जरूरतमंद और B ग्रेड एक्ट्रेसेस भी पिस जाते हैं।
Nepotism के गेहूँ के चक्कर में हम needy outsiders और B grade actresses भी पिस जाते हैं। 🙈🙈🤷🏾♀️🤷🏾♀️😥😥 #Nepotism https://t.co/bjy6mNGD7j
— Swara Bhasker (@ReallySwara) July 19, 2020
इसके बाद कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में तीनों अभिनेत्रियों को जवाब देते हुए लिखा कि सुशांत, जिसने अपनी इंस्टाग्राम चैट और इंटरव्यू में साफ बताया है कि उन्हें बुली किया गया। मूवी माफिया इंडस्ट्री में है, इस बात को कन्फर्म किया। लेकिन जब से मैंने सुशांत की मौत के लिए इंसाफ मांगना शुरू किया है, तापसी, ऋचा और स्वरा इस बात से खुद को पूरी तरीके से हटाने की कोशिश करने लगीं। क्यों?
Sushant who had complained of bullying in his Instagram chats, giving interviews & confirming presence of movie mafia has bn killed but @reallyswara @taapsee & @richachadha trying their best to deviate the conversation #KanganaRanaut has strtd for getting Justice for Sushant.Why?