अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के सिलसिले में तुर्की पहुंचे आमिर खान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारत और तुर्की के बीच के रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं। ऐसे में आमिर का तुर्की की पहली महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात करना भारतीयों को पसंद नहीं आ रहा और इसलिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में कंगना रनौत ने आमिर खान के एक पुराने बयान को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा।
आमिर खान के पुराने बयान पर कंगना रनौत ने घेरा, बोलीं- 'ये तो कट्टरपंथी है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत ने आमिर खान को एक पुराने इंटरव्यू के जरिए घेरने की कोशिश की है। इसमें आमिर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वे भले ही हिंदुत्व के प्रति थोड़ा झुकाव रखते हों मगर वे अपने बच्चों को पूरी सख्ती के साथ इस्लाम फॉलो करने की हिदायत देंगे।
दरअसल इस इंटरव्यू में आमिर खान ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि मैं और मेरी पत्नी अपने-अपने तरीके से जिंदगी जीते हैं। हम दोनों कभी भी एक दूसरे पर अपने धर्म की रीति-रिवाजें नहीं थोपते। लेकिन मैंने हमेशा ये बड़ा ही स्पष्ट रखा है कि मेरे बच्चे इस्लाम को ही फॉलो करें।
कंगना रनौत ने किया हमला
कंगना रनौत की टीम ने आमिर खान पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'हिंदू + मुस्लिम = मुस्लिम। ये तो कट्टरपंथी है। दो अलग-अलग धर्म में शादी करना का सिर्फ ये मतलब नहीं होता है कि जीन्स और तौर तरीके का ही मिलन होगा। दूसरे धर्म में शादी करने का मतलब ये होता है कि दो धर्मों का भी मिलन होगा। उनका आपस में मिश्रण होगा। बच्चों को अल्लाह की इबादत भी सिखाइए और श्री कृष्ण की भक्ति भी। यही सेक्युलेरिज्म है ना?'
एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा है, 'आप तो सबसे ज़्यादा टॉलरंट थे आप कब से हिंदूइज्म के लिये इंटॉलरंट हो गए? हिंदू माताओं की संतानें जिनकी रागों में श्री कृष्ण और श्रीराम का खून बह रहा है, सनातन धर्म, भारतीय सभ्यता, यहां की संस्कृति जिनकी धरोहर है, वो सिर्फ और सिर्फ इस्लाम को फॉलो करेंगे, ऐसा क्यों?'
Hindu + Muslim = Muslim
Yeh toh kattarpanthi hai,outcome of a marriage is not just a blend of genes and cultures but even religions. Bachchon ko Allah ki ebadat bhi seekhayein aur Shri Krishn ki Bhakti bhi, yehi secularism hai na? @aamir_khan https://t.co/qo1ZOLNR7K