भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर अनुष्का शर्मा पर भद्दा कमेंट किया था। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर सुनील गावस्कर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अब इस पूरे मामले में कंगना रणौत का रिएक्शन आया है।
सुनील गावस्कर विवाद में कूदीं कंगना रणौत, अनुष्का शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा- ‘जब मुझे गालियां दी गईं, वो चुप थीं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'अनुष्का शर्मा तब चुप रहीं, जब मुझे धमकाया गया और %**##*%# कहा गया, लेकिन आज वैसी ही मिसॉजनी (औरतों के खिलाफ द्वेष) का उन्होंने खुद सामना किया, मैं इस बात की निंदा करती हूं कि सुनील गावस्कर ने उन्हें इस तरह से क्रिकेट में घसीटा, लेकिन सिर्फ कुछ चीजों पर फेमिनिज्म दिखाना भी सही नहीं है।‘
#Anushka remained quiet when I was threatened and called Haramkhor but today the same misogyny coming to bite her, I condemn the fact that she was dragged in to cricket by #SunilGavaskar but selective feminism is equally uncool.
दरअसल कंगना पर विवादित टिप्पणी शिवसेना नेता संजय राउत ने की थी। कंगना ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की जिसके बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस में 'तोड़फोड़' की थी। उस दौरान कंगना लगातार शिवसेना पर हमलावर थीं। वहीं संजय राउत भी बयानबाजी करने में पीछे नहीं थे।
अनुष्का शर्मा ने क्या लिखा था
अनुष्का शर्मा ने लिखा-"मिस्टर गावस्कर आपका यह कमेंट अच्छा नहीं लगा। मैं आपको जवाब देना चाहती हूं। आपने मेरे पति पर कटाक्ष के साथ मेरा नाम लिया। मैं यह जानती हूं कि आप सालों से क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी का सम्मान करते हैं। आपको नहीं लगता मैं भी इसकी हकदार हूं।"
अनुष्का ने आगे लिखा- "आप किसी और शब्द से भी मेरे पति के परफॉर्मेंस पर निशाना साध सकते थे, लेकिन आपने मेरा नाम भी घसीट लिया क्या यह सही है? यह 2020 साल चल रहा है लेकिन मेरे लिए आज भी चीजें सही नहीं हुई हैं। मुझे हमेशा क्रिकेट में घसीट दिया जाता है। मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं। आप इस खेल के दिग्गज हैं। मैं बस आपको बताना चाहती हूं कि जब आपने मेरा नाम लिया तो मुझे कैसा लगा होगा।"

कमेंट
कमेंट X