फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: मर्दों की पॉलिथीन बैग से तुलना करने पर ट्विंकल पर बरसीं कंगना, कहा- सोने की थाली में करियर...

Thu, 22 Feb 2024 08:26 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 22 Feb 2024 08:26 AM IST
सार

कंगना रणौत ने अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को आड़े हाथ लिया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्विंकल का एक वीडियो साझा कर उनपर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Twinkle Khanna For Comparing Men With Plastic Bags Says Nepo Kids Born With Silver Spoon
कंगना रणौत और ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बेबाकी से दिए गए बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं। कंगना अधिकतर नेपोटिज्म को लेकर सितारों पर निशाना साधती हुई नजर आती हैं। इस बार कंगना रणौत ने अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को आड़े हाथ लिया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्विंकल का एक वीडियो साझा कर उनपर निशाना साधा है। वीडियो में अभिनेत्री पुरुषों की तुलना पॉलीथीन बैग से करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे लेकर कंगना ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है।

Kangana Ranaut Slams Twinkle Khanna For Comparing Men With Plastic Bags Says Nepo Kids Born With Silver Spoon
कंगना रणौत और ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत ने ट्विंकल खन्ना को नेपो किड बताते हुए उनपर निसाना साधा है। अभिनेत्री ने लिखा, 'ये विशेषाधिकार वाले लोग क्या हैं जो अपने मर्दों को पॉलिथीन बैग कहते हैं, क्या वे कूल बनने की कोशिश कर रहे हैं? चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए नेपो किड्स को सोने की थाली में फिल्मी करियर मिला, लेकिन निश्चित रूप से वे इसके साथ बिलकुल न्याय नहीं कर सके।' 

थमने को तैयार फाइटर की कमाई, जानें TBMAUJ-लाल सलाम का हाल

Kangana Ranaut Slams Twinkle Khanna For Comparing Men With Plastic Bags Says Nepo Kids Born With Silver Spoon
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'कम से कम वे मातृत्व की निस्वार्थता में कुछ खुशी और पूर्णता पा सकते। वाकई में वे क्या करते हैं बनना चाहतें हैं? सब्जियां? क्या ये फेमिनिज्म है?' कंगना रणौत का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में फिलहाल ट्विंकल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ट्विंकल खन्ना का ये वीडियो एक पुराने इंटरव्यू का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Twinkle Khanna For Comparing Men With Plastic Bags Says Nepo Kids Born With Silver Spoon
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अब फिल्मों की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं। वे बतौर लेखक खुद को स्थापित कर चुकी हैं। वह कई किताबे भी लिख चुकी हैं। पिछले साल नवंबर में ट्विंकल ने अपनी नई किताब वेलकम टू पैराडाइज लॉन्च की थी। इसके अलावा ट्विंकल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Twinkle Khanna For Comparing Men With Plastic Bags Says Nepo Kids Born With Silver Spoon
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'चंद्रमुखी 2' और 'तेजस' में देखा गया था। कंगना की आगामी फिल्म की बात करें, तो वे जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी, जो एक पॉलिटिकल ड्रामा है। अभिनेत्री इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। 

Anil Kapoor: सोनम कपूर ने अपनी मां को दिया पिता अनिल कपूर के यंग लुक का श्रेय, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed