फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं कंगना रणौत, बताया आगे का प्लान

Sat, 29 May 2021 10:32 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 29 May 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut spending quality time with family in manali shared photo on instagram
परिवार संग कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर अभिनेत्री चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मुद्दो पर तो वो मुखर हैं ही, दूसरी तरफ देश दुनिया के मामलों में भी अपनी राय देती नजर आती हैं। इसके कारण कंगना को कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है। यहां तक कि अपने बयानों को लेकर उन्हें ट्विटर पर हमेशा के लिए सस्पेंड होना पड़ा था।



मनाली में खूब मजे कर रहीं अभिनेत्री
इसके बाद कंगना ने ट्विटर के खिलाफ इंस्टाग्राम पर जमकर भड़ास निकाली थी। तब से लगातार कंगना इंस्टाग्राम के माध्यम से ही अपनी बात रखती नजर आती हैं। बता दें कि मुंबई में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगने पर कंगना अपने घर यानी हिमाचल आ गई हैं।

परिवार के क्वालिटी टाइम बिता रहीं कंगना
मुंबई से घर लौटीं कंगना रणौत कोरोना से जंग जीतकर परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। यहां वे परिवार के हर छोटे-बड़े सदस्य की कंपनी खूब एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलकियां वे अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर करती नजर आ रही हैं। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Kangana Ranaut spending quality time with family in manali shared photo on instagram
परिवार संग कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक पांच तस्वीरें शेयर की हैं। सभी फोटोज में अभिनेत्री के साथ उनके परिवार वाले और दोस्त नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वो अपने रिश्तेदारों से लिपटी नजर आ रही हैं। दूसरी में अभिनेत्री अपने भांजे यानी रंगोली चंदेल के बेटे के साथ खेलती दिख रही हैं। कंगना के इस पोस्ट को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक कर रहे हैं।

Kangana Ranaut spending quality time with family in manali shared photo on instagram
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

फोटोज अपलोड करने के साथ ही अभिनेत्री ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'कोरोना के समय सबसे मुश्किल होता है आइसोलेशन। आज मनाली में रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। कल दादी से मिलने मंडी जाऊंगी।'

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut spending quality time with family in manali shared photo on instagram
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बता दें कि कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन कोई न कोई पोस्ट डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टूलकिट विवाद को लेकर ट्विटर पर हमला किया था। उन्होंने ट्विटर पर सरकार को धमकाने और संचालित करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut spending quality time with family in manali shared photo on instagram
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी, जिसकी पिछली बार रिलीज टल गई थी। इसके अलावा वे 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed