फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: घुड़सवारी कर रहीं कंगना रणौत को यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- पहले सीख लेतीं मैडम

Sun, 13 Jun 2021 03:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 13 Jun 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut starts her Sunday with a horse riding session, Gets Trolled
घुड़सवारी करतीं कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रणौत को चर्चा में बने रहना बखूबी आता है। जिस दिन से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है उस दिन से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। अक्सर साड़ी और भारतीय परिधान में नजर आने वालीं कंगना रणौत ने बीते दिनों अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें साझा की थीं। उन तस्वीरों के माध्यम से कंगना ने खुद को हॉट संघी बताया था। इसी बीच कंगना ने एक वीडियो साझा की है जो जमकर वायरल हो रही है। 



घुड़सवारी करती नजर आईं कंगना रणौत
दरअसल, कंगना ने घुड़सवारी करते हुए अपनी एक वीडियो साझा की है। कंगना का कहना है कि उन्होंने थलाइवी के लिए लगभग 20 किलो वजन बढ़ाया था लेकिन अब वह अपने पुराने अंदाज में लौटने की पूरी कोशिशों में लगी हैं। साथ ही कंगना ने कहा कि वह काफी लंबे समय के बाद घुड़सवारी कर रही हैं और यह उनके लिए एक अच्छा अनुभव रहा है। कंगना की इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Kangana Ranaut starts her Sunday with a horse riding session, Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

वीडियो के साथ-साथ कंगना ने एक कैप्शन भी लिखा है और बताया कि वह काफी लंबे समय के बाद घुड़सवारी कर रही हैं। इसके कुछ ही देर बाद कंगना ने एक पोस्ट के जरिये कहा, "थलाइवी के लिए मैंने बहुत ज्यादा वजन बढ़ा लिया था लेकिन आज लंबे समय बाद वापस घुड़सवारी की। एक ऐसे जानवर के साथ दुर्लभ समझ और साझेदारी विकसित करना वाकई बेहद खुशी की बात है, जो कि बोल या समझ नहीं सकता। बस आप दोनों सिर्फ दिल की धड़कन से संवाद करते हैं और यही मेरे लिए मायने रखता है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Kangana Ranaut starts her Sunday with a horse riding session, Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना का वीडियो देखने के बाद कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि वो फिल्म 'मणिकर्णिका' के उस वायरल वीडियो की याद दिला रही हैं जिसमें वो घोड़े की डमी की सवारी करती नजर आई थीं। एक यूजर ने लिखा, "आखिर असली हॉर्स राइडिंग।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपने मणिकर्णिका में नकली घोड़े की सवारी क्यों की, जब आपको इतनी अच्छी घुड़सवारी आती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut starts her Sunday with a horse riding session, Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, "पहले सीख लेते तो इतना मजाक नहीं बनता आपका, झांसी की रानी।" कई यूजर कंगना को ट्रोल करने के लिए उनकी हॉर्स राइडिंग की तुलना फिल्म 'वेलकम' के मजनू भाई (अनिल कपूर) की उस पेंटिंग से कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने गधे को घोड़े पर सवार बताया था। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut starts her Sunday with a horse riding session, Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के खाते में कई फिल्में हैं। जल्द ही वो जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखेंगी। इस फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed