फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: जब सुपरस्टार रजनीकांत से पहली बार मिले थे सुशांत सिंह राजपूत, ऐसा था 'थलाइवा' का रिएक्शन

Sun, 13 Jun 2021 03:18 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Jun 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
When Sushant Singh Rajput Met With Superstar Rajinikanth Video Goes Viral On Social Media
सुशांत सिंह राजपूत और सुपरस्टार रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे कल यानी 14 जून को पूरा एक साल हो जायेगा। आज तक उनके फैंस, करीबी दोस्त और सेलेब्स इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि अब सुशांत हमारे बीच नहीं हैं। सुशांत की मौत पर कई सवाल खड़े हुए थे जिसे लेकर सीबीआई ने जांच शुरू की थी। सीबीआई की जांच अभी तक चल रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत खुले विचारों और जिंदादिल इंसान थे। जिससे भी मिलते थे उसे पूरा आदर सम्मान देते थे। अगर कभी वो किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते थे, जिन्हें सुशांत अपना आदर्श मानते थे या उनके फैन होते थे। तो अभिनेता के चेहरे पर खुशी देखने लायक होती थी। उनकी प्यारी सी मुस्कान आज भी लोगों के जेहन में बसी हुई है।



रजनीकांत के फैन थे सुशांत
सभी लोग सुशांत को याद कर रहे हैं और उनके साथ अपनी पुरानी यादें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसी दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुपरस्टार रजनीकांत नजर आ रहे हैं। रजनीकांत से मुलाकात होने पर सुशांत काफी खुश दिख रहे हैं। हो भी क्यों ना आखिर सुशांत रजनी अन्ना के बहुत बड़े फैन थे।

When Sushant Singh Rajput Met With Superstar Rajinikanth Video Goes Viral On Social Media
सुशांत सिंह राजपूत और सुपरस्टार रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहा वीडियो फिल्म 'एम.एस.धोनी' के प्रमोशन के दौरान का है। फिल्म में सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया था और फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया था। इसी के प्रमोशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी रजनीकांत से मिलने पहुंचे और उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी चेन्नई पहुंचे थे।

When Sushant Singh Rajput Met With Superstar Rajinikanth Video Goes Viral On Social Media
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में एमएस धोनी खुद रजनीकांत को अपनी फिल्म के बारे में बता रहे हैं। तब रजनी ने धोनी से पूछा कि उनका किरदार फिल्म में कौन निभा रहा है तो उन्होंने सुशांत की तरफ इशारा कर दिया। इस पर रजनीकांत ने मुस्कुराते हुए सुशांत से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि वही फिल्म में धोनी का किरदार निभाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Sushant Singh Rajput Met With Superstar Rajinikanth Video Goes Viral On Social Media
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

जब रजनी अन्ना सुशांत की ओर देखते हैं तो इस दौरान उनके चेहरे पर अलग खुशी दिख रही हैं। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में जो इमैनुअल राजकुमार जूनियर का किरदार निभाया था, वह रजनीकांत का बहुत बड़ा फैन होता है। असल जिंदगी में खुद सुशांत भी रजनीकांत के बड़े फैन थे और उनका बहुत आदर करते थे।

विज्ञापन
When Sushant Singh Rajput Met With Superstar Rajinikanth Video Goes Viral On Social Media
फिल्म एम.एस.धोनी का दृश्य

बता दें कि 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' सुशांत के करियर की एक बहुत बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म ने सुशांत को काफी शोहरत दिलवाई थी। इसके बाद सुशांत को काफी अच्छी फिल्में ऑफर होने लगी थीं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। गौरतलब है कि, 14 जून को सुशांत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed