फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Family Man 2: प्रियामणि ने बॉडी शेमिंग पर बयां किया अपना दर्द, लोग कहते थे 'काली आंटी'

Sun, 13 Jun 2021 03:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 13 Jun 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
The family man 2 actress priyamani says she experienced body shaming and colourisam on social media
प्रियामणि - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर हर किसी को अपनी बात कहने की पूरी आजादी है। लेकिन कभी-कभी लोग इस स्वतंत्रता का गलत उपयोग करके कुछ लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। लोगों के निशाने पर सबसे अधिक होते हैं फिल्म जगत से जुड़े सितारे। जिन्हें लोग कभी उनके मोटापे तो कभी रंग को लेकर ट्रोल करते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की इसी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकीं हैं 'द फैमिली मैन' की अभिनेत्री प्रियामणि। उन्होंने 'द फैमिली मैन' के पहले और दूसरे भाग में मनोज बाजपेयी की पत्नी 'सुचि' का किरदार निभाया है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस अभिनेत्री ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि पहले जब भी वो कोई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं तो लोग किस तरह से अभद्र भाषा का उपयोग करते थे।



मोटापे को लेकर उड़ाते थे हंसी
साउथ और हिंदी  फिल्मों में काम करने वाली प्रियामणि ने बताया कि उनके साथ कई बार ऐसा हुआ है जब लोगों ने उनके वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया है। एक बातचीत में उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मेरा वजन 65 किलों बढ़ गया था। मैं अभी जैसी दिखती हूं उससे बहुत बड़ी दिखती थी। इंस्टाग्राम पर जब भी मैं कोई तस्वीर पोस्ट करती थी तो लोग उसके नीचे कमेंट में लिखते थे कि 'ओह, तुम मोटी दिखती हो, तुम बड़ी दिखती हो।'

The family man 2 actress priyamani says she experienced body shaming and colourisam on social media
प्रियामणि - फोटो : Instagram

सांवले रंग को लेकर भी की गई टिपण्णी
प्रियामणि ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके वजन के साथ-साथ उनके रंग को लेकर भी तरह-तरह की बाते की हैं। उन्होंने कहा मेरे पोस्ट पर कमेंट किया गया 'ओह तुम काली लग रही हो, तुम्हारा चेहरा सफेद है लेकिन पैर काले हैं। तुम डार्क हो। इस तरह की कई बेवजह की टिप्पणियों का सामना मैंने किया है। मैं उनसे सिर्फ यहीं कहना चाहती हूं कि आपके साथ क्या गलत हुआ है? इसमें क्या गलत है अगर मेरा रंग गहरा है तो भी। मुझे नहीं लगता कि मैं सफेद हूं, मुझे लगता हैं मैं गेहुंआ रंग की हूं।

The family man 2 actress priyamani says she experienced body shaming and colourisam on social media
प्रियामणि - फोटो : Instagram

वजन घटाने पर भी लोगों ने किए सवाल
प्रियामणि ने आगे कहा, 'जब मैंने अपना वजन कम किया उसके बावजूद भी लोगों के सवाल कम नहीं हुए। लोग कमेंट करते हुए लिखते हैं कि 'तुम इतनी पतली क्यों लग रही हो, हम तुम्हें तब पसंद करते थे जब तुम मोटी थी। मैं उन्हें सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि अपना दिमाग ठीक करो। आप मुझे तब पसंद करते थे जब मैं मोटी थी या तब पसंद करते हैं जब मैं पतली हूं। बड़ा हो या छोटा हो, हर इंसान का खुद का एक व्यक्तित्व होता है। आप ये कहकर किसी को शर्मिंदा क्यों कर रहे हैं, ओह आप मोटे हो, या आप पतले और सांवले हो। ऐसा आप क्यों करना चाहते हो?

विज्ञापन
विज्ञापन
The family man 2 actress priyamani says she experienced body shaming and colourisam on social media
प्रियामणि - फोटो : Instagram
भद्दे कमेंट करने वाले ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

प्रियामणि ने अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, 'गलत क्या है अगर मेरा रंग सांवला है तो। पहली चीज़, अपना सोचने का तरीका और अपनी राय बदल लें। किसी को भी काला मत कहो क्योकि काला रंग बहुत खूबसूरत होता है। भगवान श्री कृष्ण सांवले थें, लेकिन बहुत खूबसूरत थें। इस तरह की टिप्पणियां न करें। अगर आपके दिमाग में ऐसा कुछ आता भी है तो उसे अपने तक ही रखें। आपको नकारात्मकता क्यों फैलानी है ऐसे गलत शब्दों का इस्तेमाल करके। ऐसा न करें।

विज्ञापन
The family man 2 actress priyamani says she experienced body shaming and colourisam on social media
प्रियामणि - फोटो : Instagram

द फैमिली मैन 2 के लिए खूब मिली वाहवाही
साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाली प्रियामणि को 'द फैमिली मैन 2' में उनके किरदार के लिए दर्शकों से खूब वाहवाही मिली। उन्होंने इस सीरीज में मनोज बाजपेयी की पत्नी 'सुचि' का किरदार निभाया। वह इस सीरीज के दोनों ही भागों का हिस्सा रहीं हैं। एक पत्नी के साथ वो दो बच्चों की मां भी बनी हैं। जो अपने बच्चों को एक अच्छी जिंदगी देने के लिए नौकरी करती हैं। प्रियामणि शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक गाना कर चुकीं हैं और साथ ही वह हिंदी और साउथ की फिल्मों में सक्रिय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed