बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को पहली पुण्यतिथि है। बीते साल अभिनेता ने इसी महीने की 14 तारीख को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। खबर सामने आते ही पूरे देश में सनसनी मच गई थी। उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा। बीते साल मुंबई स्थित अपने घर में सुशांत मृत पाए गए थे। हालांकि सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। हिंदी सिनेमा के युवा और हैंडसम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। इस टीवी सीरियल में सुशांत ने प्रीत सिंह जुनेजा का किरदार निभाया था।
'काई पो चे' से 'छिछोरे' तक: ये हैं सुशांत सिंह राजपूत की टॉप पांच फिल्में, हर बार अलग किरदार से जीता फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म काई पो चे से की थी। तीन युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में ईशान के रूप में सुशांत का किरदार खेलों में रुझान रखने वाले एक युवा का है। इस फिल्म में राजकुमार राव भी साथ थे और ये फिल्म चेतन भगत की किताब ‘The 3 Mistakes of My Life’ पर आधारित थी। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू के लिए नामित किया गया। इसके बाद वह पीके, शुद्ध देसी रोमांस और डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में नजर आए थे।
इस दूसरी फिल्म में सुशांत को एक रोमांटिक नौजवान के रूप में देखा गया। फिल्म के शीर्षक के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में दो अभिनेत्रियों (वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा) के साथ पूरे रोमांटिक व्यक्ति लगे। पर्दे पर जिन दृश्यों को करने में अभिनेताओं को थोड़ी झिझक होती है उन दृश्यों को रघु के किरदार में सुशांत ने बेझिझक किया। इस देसी रोमांटिक कहानी में रघु को युवाओं ने बहुत पसंद किया।
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यह बायोपिक सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। शुरुआत से ही एक महत्वाकांक्षी युवा महेंद्र के किरदार में सुशांत ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है। बिहार में ही पैदा हुए सुशांत को इस फिल्म में उसी बोली के साथ काम करने का मौका मिला और उन्होंने इस किरदार में ढलकर उम्दा काम किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।
केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत शुद्ध भाव से तीर्थ यात्रियों की सेवा करने वाले एक मुस्लिम युवक मंसूर खान के रूप में नजर आए। खालिस ब्राह्मण की लड़की (सारा अली खान) के साथ मोहब्बत करने से मंसूर की दिक्कतें बढ़ती हैं और उसे ब्राह्मणों के कोप का शिकार होना पड़ता है। मंसूर एक साहसी, ईमानदार और चरित्र का साफ शख्स है, जो आपदा आने पर बिना भेदभाव के सभी की मदद करता है।