फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्कर विजेता ने लगाया बॉलीवुड पर काम न देने का आरोप, कंगना बोलीं- 'पीएम मोदी क्या हमारे लिए कोई उम्मीद है'

Tue, 28 Jul 2020 01:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 Jul 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut supports oscar winner resul pookutty and asks pmo for any help
कंगना रनौत, पीएम मोदी और रेसूल पूकुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में इन दिनों कई मुद्दों को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। नेपोटिज्म, आउटसाइडर- इनसाइडर और पक्षपात जैसे मुद्दों पर कई बॉलीवुड हस्तियां सामने आ रही हैं और अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर खुलासे कर रही हैं। बीते दिनों संगीतकार ए आर रहमान ने कहा था कि उनके खिलाफ बॉलीवुड में एक गैंग काम कर रहा है जो नहीं चाहता कि वो बॉलीवुड में काम करें। हाल ही में ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर और एडिटर रेसूल पूकुट्टी ने भी अपने साथ हुए बुरे बर्ताव को लेकर खुलासा किया। 

kangana ranaut supports oscar winner resul pookutty and asks pmo for any help
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि ए आर रहमान के खुलासे पर निर्देशक शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि रहमान आपको पता है आपके साथ क्या प्रॉब्लम है? आप ऑस्कर विजेता हैं। आपने खुद को साबित किया कि आप बॉलीवुड को चलाने वालों से ज्यादा प्रतिभाशाली हो। शेखर के इस ट्वीट पर रेसूल पूकुट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
 

kangana ranaut supports oscar winner resul pookutty and asks pmo for any help
रेसूल पूकुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रेसूल पूकुट्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस बारे में मुझसे पूछो.. मैं टूटने के करीब था.. क्योंकि ऑस्कर जीतने के बाद हिंदी और रीजनल सिनेमा में मुझे काम मिलना बंद हो गया.. कई प्रोडक्शन हाउस ने तो मुझे मुंह पर ही कह दिया कि उन्हें मेरी जरूरत नहीं है। लेकिन मैं फिर भी अपनी इंडस्ट्री से प्यार करता हूं।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut supports oscar winner resul pookutty and asks pmo for any help
कंगना रनौत

रेसूल पूकुट्टी के इस ट्वीट पर कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा। उनकी टीम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिल्म मणिकर्णिका के रिलीज वाले हफ्ते में जब पूरी इंडस्ट्री कंगना को घेर रही थी तब रेसूल ने कंगना से एक घंटे से भी ज्यादा समय तक बातचीत की थी। उन्होंने ना सिर्फ कंगना की फिल्म की तारीफ की थी बल्कि ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद मिली बुलिंग के कारण होने वाले प्रमुख भावनात्मक और व्यावसायिक संकट के बारे में भी बात की।'
 

विज्ञापन
kangana ranaut supports oscar winner resul pookutty and asks pmo for any help
कंगना रनौत

एक और ट्वीट में कंगना की टीम ने लिखा, 'कंगना को हमेशा से ही 'बुली-वुड' में बुलिंग कल्चर के बारे में पता था लेकिन ना तो उस समय कोई एक्शन लिया गया और अब जब हम एक जिंदगी खो चुके हैं तब भी चीजें घेरे में ही घूम रही हैं। क्या हमारे लिए कोई उम्मीद बची है पीएमओ इंडिया?'

सुशांत मामले में उद्धव ठाकरे से बोले मनोज तिवारी, '43 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed