सब्सक्राइब करें

सुशांत मामले में उद्धव ठाकरे से बोले मनोज तिवारी, '43 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari urged Uddhav Thackeray an FIR in the death of Sushant Singh Rajput
मनोज तिवारी, सुशांत सिंह राजपूत और उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस मामले में पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। अब इस मामले में भाजपा नेता मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा कि 43 दिन बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की।

Trending Videos
Manoj Tiwari urged Uddhav Thackeray an FIR in the death of Sushant Singh Rajput
मनोज तिवारी - फोटो : ANI

सोमवार को उद्धव ठाकरे का जन्मदिन भी था। इस मौके पर मनोज तिवारी ने पहले उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की जांच को लेकर सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अभिनेता के करोड़ों फैंस के साथ न्याय करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Tiwari urged Uddhav Thackeray an FIR in the death of Sushant Singh Rajput
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। इस दिन मैं आप से हाथ जोड़ कर प्रार्थना करता हूं कि सुशांत को न्याय दिलाइए जिनकी मौत 43 दिन पहले हो गई थी। FIR आज तक दर्ज नही हुई है, मुझे विश्वास है आप मदद करेंगे। सुशांत के करोड़ों फैंस के साथ न्याय कीजिए।' हालांकि उद्धव ठाकरे ने अभी तक मनोज तिवारी के ट्वीट पर जवाब नहीं दिया है। 
 

Manoj Tiwari urged Uddhav Thackeray an FIR in the death of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलने मनोज तिवारी - फोटो : Social Media

सुशांत के परिजनों से मिले थे मनोज तिवारी
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मनोज तिवारी उनके पिता से मिलने बिहार गए थे। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उद्धव ठाकरे से सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि उन परिस्थितियों की जांच की जानी चाहिए जिनके कारण युवा अभिनेता को आत्महत्या करनी पड़ी।

विज्ञापन
Manoj Tiwari urged Uddhav Thackeray an FIR in the death of Sushant Singh Rajput
महेश भट्ट - फोटो : Social Media

महेश भट्ट से पूछताछ
इस मामले में सोमवार को पुलिस ने महेश भट्ट का बयान दर्ज किया। उनसे इस बारे में पूछताछ की गई कि क्या वह सुशांत को अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' में लेने वाले थे? और, उनसे सुशांत से मुलाकात का ब्योरा भी मांगा गया।

हॉलीवुड से प्रेरित हैं बॉलीवुड फिल्मों के ये पोस्टर, प्रभास की 'बाहुबली' से शाहरुख की 'रा.वन' तक हैं लिस्ट में शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed