बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत पिछले काफी समय से फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना रणौत बड़ी बेबाकी से अपनी बातें रखती हैं और फैंस को कई बार उनका ये अंदाज पसंद भी आता है। हालांकि पिछले कुछ समय से कंगना अपने ट्वीट्स को लेकर फैंस की नाराजगी झेल रही हैं। अब हाल ही में कंगना ने ट्वीट कर स्वरा भास्कर का मजाक उड़ाने की कोशिश की जिससे फैंस उनसे ही नाराज हो गए। वहीं स्वरा भास्कर ने भी एक्ट्रेस को करारा जवाब दे दिया।
कंगना रणौत ने स्वरा भास्कर की तस्वीर साझा कर उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि रविवार को कंगना रणौत ने अपनी और स्वरा भास्कर की तस्वीर को रिट्वीट कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। इस तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस एक जैसी ही ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कंगना और स्वरा दोनों ने गोल्डन साड़ी और सफेद ब्लाउज के साथ बड़ा सा हार पहना है। बता दें कि जिस तस्वीर को कंगना ने रिट्वीट किया है उसमें कंगना को क्लास और स्वरा को क्रैस बताया गया है।
इस तस्वीर में कंगना ने स्वरा को टैग करते हुए लिखा कि, 'ये सब क्या हो रहा है? ऐसा है क्या? अब कंगना के इस ट्वीट के चलते सोशल मीडिया यूजर्स और स्वरा भास्कर के फैंस काफी नाराज हो गए और कंगना को ही ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'जब भी लगा कि कंगना की ओर से संवाद का स्तर और नहीं गिर सकता वो खुद को गलत साबित कर देती हैं। इनके लिए क्लास और क्रैस का मतलब ये है। क्रैस लुक का तो इलाज है क्रैस विचारों का नहीं'।
Yeh sab kya keh rahe hain !! Aisa hai kya ? @ReallySwara https://t.co/goyl9sWKhT
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 24, 2021
बता दें कि कंगना रणौत के इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने उनसे पूछ लिया कि अपने मनोरंजन के लिए वो ऐसे किसी को भी कैसे टारगेट कर सकती हैं? इस पर कंगना ने जवाब देते हुए कहा कि, 'एक दिन उबाऊ था तो सोचा स्वरा को थोड़ा चिढ़ाऊं'। इस पर स्वरा के फैंस ही नहीं बल्कि खुद स्वरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, 'हमेशा बोरियत कम करने में मदद करके खुशी होती है...आप जानती हैं मैं आपसे प्यार करती हूं'।
बता दें कि कंगना रणौत पिछले काफी समय से सेलेब्स से लगातार पंगे ले रही हैं। स्वरा के साथ तो कंगना पहले भी जुबानी जंग लड़ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने उर्मिला मातोंडकर, प्रियंका चोपड़ा, अनुराग कश्यप पर भी निशाना साधा था वहीं दिलजीत दोसांझ और कंगना के ट्वीटर वॉर ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं थीं।