फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप क्यों हुई कंगना रणौत की 'धाकड़'? वजह बताते हुए अभिनेत्री ने कही यह बात

Sun, 30 Oct 2022 09:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 30 Oct 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut talk about  Dhaakad box office failure says bahut hi westernised character tha
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत को बॉलीवुड की 'क्वीन' कहा जाता है। उन्होंने एक से एक शानदार फिल्म में काम किया है और अभी भी वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। लेकिन यह भी सच है कि कंगना ने कई फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'धाकड़' सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, जिसके बाद कंगना रणौत की आलोचना भी हुई। लेकिन अब अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के फ्लॉप होने पर सफाई दी है। 

Kangana Ranaut talk about  Dhaakad box office failure says bahut hi westernised character tha
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'धाकड़' की असफलता को स्वीकार किया है और माना है कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा वेस्टर्न चीजें थीं जिस वजह से वह काम नहीं कर पाई। कंगना ने यह भी बताया कि आज के समय में लोग ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' और मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वम' जैसी कल्चर से जुड़ी फिल्मों को क्यों पसंद कर रहे हैं? कंगना रणौत ने कहा, 'फिल्मों के प्रदर्शन के बारे में कई तरह के विश्लेषण हुए हैं। यदि आप हिट फिल्मों को देखते हैं, तो उन सभी की जड़ें भारतीय हैं। कांतारा को देखें। इन फिल्मों में भारत को माइक्रो लेवल पर दिखाया गया है। इन फिल्मों को भक्ति और आध्यात्म को जोड़ा गया है। पोन्नियिन सेलवन 1 भी चोलों के बारे में है।'

यह भी पढ़ें:- Kajal Aggarwal-Gautam Kitchlu: सात साल दोस्ती, तीन वर्ष तक किया डेट, कुछ इस तरह परवान चढ़ा काजल-गौतम का इश्क

Kangana Ranaut talk about  Dhaakad box office failure says bahut hi westernised character tha
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे कंगना रणौत ने बॉलीवुड की फ्लॉप हो रही तमाम फिल्मों पर भी बात की है और बताया है कि ऐसा क्यो हो रहा है। कंगना ने कहा, 'बॉलीवुड अपनी भारतीय संस्कृति से बहुत दूर चला गया है और उन्होंने पश्चिमी फिल्में बनाई हैं। पश्चिमी फिल्मों को बनाने की प्रवृत्ति के साथ, मुझे लगता है कि लोग खुद को फिल्म से जोड़ने में असमर्थ हैं। मेरी भी इस साल फिल्में नहीं चली हैं।'

यह भी पढ़ें:- Saturday Box Office: वीकएंड पर 'रामसेतु' और 'थैंड गॉड' की कमाई को लगा झटका, 'कांतारा' की उड़ान बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut talk about  Dhaakad box office failure says bahut hi westernised character tha
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' में बिजी हैं, जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना 'इंदिरा गांधी' का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा, कंगना के पास फिल्म 'तेजस' भी है। इस फिल्म में वह महिला इंडियन एयर फोर्स फायलट की किरदार में दिखेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed