{"_id":"5d91c5998ebc3e01802ea924","slug":"kangana-ranaut-talk-about-first-kiss-first-relationship-and-first-crush","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत ने पहले Kiss और पहले रिलेशन के बारे में खुलकर की बात, बताया क्यों छोड़ गया था बॉयफ्रेंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत ने पहले Kiss और पहले रिलेशन के बारे में खुलकर की बात, बताया क्यों छोड़ गया था बॉयफ्रेंड
Mon, 30 Sep 2019 02:37 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत अपनी फिल्मों के अलावा बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने अपने पहले क्रश, पहले रिलेशन और पहले किस के बारे में बताया। कंगना ने बताया कि उनका पहला क्रश एक टीचर से था, तब वो 14-15 साल की थीं । कंगना ने उस टीचर को एक कार्ड पर 'हैप्पी टीचर्स डे' लिखकर दिया था । इसके बाद उन्होंने अपने पहले किस के बारे में बताया ।
kangana ranaut
- फोटो : instagram
कंगना कहती हैं, 'मेरा पहला किस बिल्कुल भी मैजिकल नहीं था । वो काफी बुरा अनुभव था । मेरा मुंह फ्रीज हो गया था और मैं हिल नहीं पा रही थी। लड़के ने बोला मुंह हिलाओ तो जरा।' कंगना की ये बात सुन सभी हंस पड़ते हैं । इसके बाद कंगना ने अपने पहले प्यार से लेकर दिल टूटने के बारे में भी बात की ।
kangana ranaut
- फोटो : instagram
कंगना का कहना था कि उनका पहला रिलेशनशिप 17-18 साल की उम्र में रहा। उन्होंने बताया, 'मैं उस वक्त चंडीगढ़ में थी। मेरी दोस्त एक लड़के के साथ डेट पर गई थी । मैं भी उसके साथ थी। दोस्त के बॉयफ्रेंड के साथ उसका दोस्त भी आया था । तो मेरी फ्रेंडशिप उसके दोस्त के साथ हो गई ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut
- फोटो : social media
'वह काफी क्यूट पंजाबी लड़का था। 28 साल की उम्र का था और मैं 16-17 साल की थी। हमारा रिश्ता कुछ समय तक चला फिर उसने मुझसे कहा कि ‘तुम तो बच्ची हो’। उसने पहचान लिया था कि मैं इन सभी चीजों में अभी फिट नहीं हूं। फिर उसने मुझे छोड़ दिया । मेरा दिल टूट गया था। मुझे पर्सनली ऐसा लगा कि मैं काफी जुनूनी लवर हूं। मैं उस वक्त उसे मैसेज करती रहती थी और कहती थी कि मुझे एक चांस दो। मैं बड़ी हो जाऊंगी।'
विज्ञापन
kangana ranaut
यहां कंगना ने ये भी बताया कि जब उनके पैरेंट्स को पता चला कि वो सेक्सुअली एक्टिव हैं तो सदमे में चले गए थे । कंगना ने कहा कि युवाओं के सेक्स करने में पैरेंट्स को आपत्ति नहीं होनी चाहिए । पैरेंट्स को अपने बच्चों को सेफ सेक्स के लिए प्रेरित करना चाहिए ।
'कालिया' के रोल के लिए विजू खोटे को मिली थी 2500 रुपये फीस, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
'कालिया' के रोल के लिए विजू खोटे को मिली थी 2500 रुपये फीस, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम