रानी मुखर्जी हिंदी फिल्म जगत की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में एक हैं जो अपने दम पर फिल्म हिट कराने का दमखम रखती हैं। उनकी पिछली फिल्म हिचकी में भी यह देखने को मिला था। जल्द ही रानी अपनी सुपरहिट फिल्म मर्दानी की अगली पार्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। हाल में एक टीजर के माध्यम से इस फिल्म के रिलीजिंग डेट की घोषणा की गई। रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 2, 13 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
नवरात्र के मौके पर मर्दानी 2 का दमदार टीजर आया सामने, रिलीजिंग डेट का हुआ एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बारे में रानी ने कहा, फिल्म में वह एक शैतान से मुकाबला करती नजर आती हैं ताकि वह औरतों के खिलाफ होने वाले अपराध को खत्म कर सकें। देश भर में नवरात्री को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर जाना जाता है। यह देवी दुर्गा की राक्षस महिषासुर पर और भगवान राम की रावण पर जीत के तौर पर देखा जाता है। दुर्गा पूजा के समय पर नारी शक्ति का जश्न मनाया जाता है। इस खास मौके पर मर्दानी 2 के सफर की शुरुआत करने से मैं काफी उत्साहित हूं। जिस तरह मां दुर्गा सभी शैतानी शक्तियों का सर्वनाश कर देती हैं उसी तरह मर्दानी में भी एक महिला, शैतान के खिलाफ खड़ी होती है। रानी ने आगे कहा कि यह भी एक संयोग ही है कि इस खास मौके पर ही यश राज फिल्म्स की सबसे बड़ी फिल्म वॉर रिलीज हो रही है।
यशराज फिल्म्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि फिल्म में विलन के किरदार में कौन नजर आने वाला है। हालांकि ऐसी अटकलें जरूर है कि आदित्य चोपड़ा को इस रोल के लिए एक प्रतिभाशाली एक्टर मिला है जो फिल्म में बुराई के अवतार के तौर पर नजर आने वाला है। मर्दानी के पहले पार्ट को लिखने वाले गोपी पुथरण इस फिल्म में निर्देशन के तौर पर नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जयपुर और कोटा में भी की गई है।
पढ़ें: BIGG BOSS 13: घर में हुई कोएना मित्रा की एंट्री, प्लास्टिक सर्जरी से बटोरी थीं सुर्खियां