वरिष्ठ अभिनेता विजू खोटे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। विजू खोटे 'शोले' फिल्म में 'कालिया' बने थे। उन्हें आज भी इसी किरदार से जाना जाता है। विजू खोटे ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। उनके निधन पर बॉलीवुड के जाने माने लोगों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया।
'शोले' के 'कालिया' के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, इन टीवी-फिल्मी सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने विजू खोटे के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि 'बेहतरीन अभिनेताओं में से एक विजू खोटे जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार को सांत्वना।'
Sad to know about the demise of one of the finest actors #vijukhote ji. My deepest condolences to his family.
ओम् शांति !
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने लिखा- 'आपने हिंदी फिल्मों में यादगार रोल किए, शुक्रिया भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए। विजू खोटे जी की आत्मा को शांति मिले।'
You’ve given us many unforgettable roles in the best of the films, thank you for your contribution to indian cinema,RIP #VijuKhote ji🙏🏽
अभिनेत्री कविता कौशिक ने विजू खोटे को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि एफआईआर सीरियल में उन्होंने उनके साथ काम किया था।
Had the privilege of working along side/across the table, with Viju khote ji for a Maharashtra special story in f.i.r .. we all will be gone one by one like he has gone today .. can’t help but think of the attachments we make n hold dearly in this world.., KALIA!!! R.i.p 🙏🏼❤️
He charmed us in so many varied parts .. most well loved was, of course #Kaalia from #sholay .. RIP #VijuKhote ji
— Tisca Chopra (@tiscatime) September 30, 2019