फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कालिया' के रोल के लिए विजू खोटे को मिली थी 2500 रुपये फीस, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

Mon, 30 Sep 2019 02:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
viju khote paid 2500 rupee for the role of kalia in film sholay
viju khote - फोटो : social media
दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का सोमवार को निधन हो गया । वो 77 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे । खबरों के अनुसार, उनके कुछ अंगों ने काम करना बंद कर दिया था । विजू खोटे ने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली । कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए विजू खोटे को श्रद्धांजलि दी है । 


viju khote paid 2500 rupee for the role of kalia in film sholay
viju khote - फोटो : social media
विजू खोटे की भांजी ने बताया, 'वो नहीं चाहते थे कि उनका निधन अस्पताल में हो। इस वजह से हम उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर ले आए । उनका अंतिम संस्कार आज 11 बजे होगा ।' जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी अनसुनी बातें...
viju khote paid 2500 rupee for the role of kalia in film sholay
viju khote - फोटो : social media
विजू खोटे 'शोले' फिल्म में 'कालिया' बने थे। उन्हें आज भी इसी किरदार से जाना जाता है। इस रोल के लिए उन्हें 2500 रुपये फीस मिली थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
viju khote paid 2500 rupee for the role of kalia in film sholay
viju khote - फोटो : social media
विजू खोटे ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। हिंदी के साथ-साथ विजू खोटे ने मराठी सिनेमा में भी काफी काम किया। विजू कॉमिडी रोल्स में ज्यादा कंफर्टेबल थे। यही वजह थी कि बाद में उन्होंने खुद को विलेन के रोल से कॉमेडी किरादारों की ओर शिफ्ट कर लिया। 
विज्ञापन
viju khote paid 2500 rupee for the role of kalia in film sholay
viju khote - फोटो : social media
विजू की बहन शुभा खोटे भी मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेत्री हैं। वह 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में अक्षय कुमार की दादी के रोल में नजर आई थीं। उनकी आंटी दुर्गा खोटे और अंकल नयमपल्ली भी मशहूर ऐक्टर्स हैं। 

विजू खोटे को विरासत में मिली थी अदाकारी, बहन और भांजी भी हैं मशहूर एक्ट्रेस

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed