फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजू खोटे को विरासत में मिली थी अदाकारी, बहन और भांजी भी हैं मशहूर एक्ट्रेस

Mon, 30 Sep 2019 02:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
viju khote sister shubha khote also a actress social media users pay tribute
viju khote - फोटो : social media
फिल्म 'शोले' में 'कालिया' का मशहूर किरदार निभाने वाले विजू खोटे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। विजू 77 साल के थे और उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। विजू हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में भी एक्टिव थे। 300 फिल्मों में काम करने वाले विजू ने टीवी इंडस्ट्री में भी खूब काम किया है। 


viju khote sister shubha khote also a actress social media users pay tribute
viju khote - फोटो : social media
विजू खोटे का 1993 में आया टीवी सीरियल 'जबान संभाल के' काफी पॉपुलर हुआ था । विजू खोटे ने थिएटर में भी काम किया । विजू खोटे की बहन शुभा खोटे भी एक्ट्रेस हैं । विजू खोटे के निधन पर उनके फैंस उन्हें टि्वटर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म 'शोले' में विजू का डायलॉग 'सरदार आपका नमक खाया है' बहुत हिट हुआ था । 
 

 
viju khote sister shubha khote also a actress social media users pay tribute
viju khote - फोटो : social media
आज भी फैंस उन्हें फिल्म 'शोले' को लेकर ही याद कर रहे हैं । साहिल जोशी नाम के यूजर ने बताया, 'वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे । साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की ।' विजू ने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में रॉबर्ट का किरदार भी निभाया था । 
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
viju khote sister shubha khote also a actress social media users pay tribute
viju khote - फोटो : social media
एक और यूजर ने लिखा, 'शोले में 'तेरा क्या होगा कालिया ' के जवाब में ... "सरदार मैंने आपका नमक खाया है" जैसा सिर्फ एक संवाद बोलकर दिल जीत लेनेवाले फिल्म अभिनेता विजू खोटे का 77 वर्ष की आयु में आज सुबह निधन हो गया ... RIP'।

 

 
विज्ञापन
viju khote sister shubha khote also a actress social media users pay tribute
viju khote - फोटो : social media
बता दें कि विजू खोटे की भांजी यानी शुभा खोटे की बेटी भावना बलसावर भी एक्ट्रेस हैं । विजू खोटे के पिता नंदू खोटे भी स्टेज एक्टर थे । साथ ही उन्होंने साइलेंट फिल्मों में काम किया है । ये कहना गलत नहीं होगा कि विजू खोटे को एक्टिंग विरासत में मिली थी ।

दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का निधन, 'शोले' में 'कालिया' के किरदार से हुए थे मशहूर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed