फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटना में बाढ़ के बीच हंसते हुए फोटोशूट कराने पर ट्रोल हुई मॉडल, यूजर्स ने उठाए सवाल

Mon, 30 Sep 2019 02:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 30 Sep 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
patna flood model aditi singh and photographer saurav anuraj pictures trolled
अदिति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारी बारिश की वजह से बाढ़ ने बिहार समेत देश के कई इलाकों में तबाही मचा रखी है। बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए पटना समेत 15 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य में बाढ़ और बारिश से अब तक 29 लोगों की जानें जा चुकी हैं। जहां बिहार में बारिश की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है तो वहीं पटना की एक मॉडल का फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है।



patna flood model aditi singh and photographer saurav anuraj pictures trolled
अदिति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर मॉडल की ये तस्वीरें छाई हुई हैं जो पटना की हैं। तस्वीरों में मॉडल ने रेड कलर की हाई थाई स्लीट ड्रेस पहनी है और बाढ़ के पानी के बीच अलग-अलग जगहों पर पोज दे रही हैं।

patna flood model aditi singh and photographer saurav anuraj pictures trolled
अदिति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरें देखने के बाद कई लोगों ने फोटोग्राफर और मॉडल पर सवाल उठाए हैं और कहा कि 'एक ओर जहां बारिश की वजह से पटना डूब रहा है वहीं इस तरह हंसते हुए तस्वीरें कैसे खींचा सकते हैं? दरअसल ये तस्वीरें फोटोग्राफर सौरव अनुराज ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें पटना की ही रहने वालीं मॉडल अदिति सिंह हैं। अदिति निफ्ट पटना की छात्रा हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
patna flood model aditi singh and photographer saurav anuraj pictures trolled
अदिति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के बाद सौरव अनुराज ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर सफाई दी कि 'कुछ लोगों को कन्फ्यूजन हो गया है। यहां हमने हालात को दिखाने के लिए शूट किया है जिससे पूरे देश में मैसेज जाए। बिहार में कुछ भी हो बाहर के लोगों को फर्क नहीं पड़ता है इसलिए ये फोटोशूट था।'

विज्ञापन
patna flood model aditi singh and photographer saurav anuraj pictures trolled
फोटोशूट - फोटो : सोशल मीडिया

सौरव ने आगे लिखा कि 'फोटोशूट की तस्वीरें देखने के बाद बहुत सारे लोग मदद के लिए आए और मुझे मैसेज कर रहे हैं। मॉडल मुस्कुरा रही हैं इसका मतलब है कि हम लोगों को एक साथ मिलके इसका सामना करना है। हम फोटोग्राफर्स के लिए आप सभी की मुस्कुराहट सबसे ज्यादा मायने रखती है। उम्मीद है कुछ नासमझ लोग इस मैसेज को समझें।'

नवरात्र के मौके पर मर्दानी 2 का दमदार टीजर आया सामने, रिलीजिंग डेट का हुआ एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed