फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने अपने कोस्टार के साथ जमकर किया डांडिया, वीडियो में झूमतीं आ रहीं नजर

Mon, 30 Sep 2019 02:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra dance with dandiya at the sky is pink promotional event
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं । इसके चलते वो पूरे देश में घूम रही हैं । हाल ही में प्रियंका अपने कोस्टार रोहित सराफ के साथ अहमदाबाद पहुंचीं । यहां वो नवरात्रि के एक ईवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने जमकर डांडिया किया । प्रियंका का डांडिया करते हुए वीडियो सामने आया है । 
priyanka chopra dance with dandiya at the sky is pink promotional event
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका और रोहित का डांस करते हुए वीडियो बहुत वायरल हो रहा है । इस दौरान प्रियंका ब्लैक कलर का शरारा पहने नजर आईं । साथ ही उन्होंने बेंदा भी लगाया हुआ है । वहीं रोहित भी ब्लैक पायजामे कुर्ते में दिखे । इससे पहले प्रियंका अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में भी गई थीं । 
priyanka chopra dance with dandiya at the sky is pink promotional event
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'द स्काई इज पिंक' का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और शोनाली बोस सहित कई कलाकार भी पहुंचे। 'द स्काई इज पिंक' देखने के बाद प्रीमियर में मौजूद सभी लोगों ने इस फिल्म की तारीफ की । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

More videos 💃🏻 #TheSkyIsPink . . . #PriyankaChopra #Priyanka #PriyankaChopraJonas #NickJonas #Quantico  #PeeCee #Bollywood #Hollywood #IfICouldTellYouJustOneThing #MissWorld2000 #Queen #PiggyChops #Nickyanka #love #NP #NPLegacy #Bumble  #Priyonce @nplegacy #queenofbollywood #jiju #desigirl #lovebirds

A post shared by NP Globaldomination (@nplegacy) on

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra dance with dandiya at the sky is pink promotional event
priyanka chopra - फोटो : social media
फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलते देख प्रियंका एक सहयोगी कलाकार से गले मिलने के बाद रोने लगीं थीं । टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने बताया कि पहली बार वो किसी हिंदी फिल्म के लिए बतौर प्रोड्यूसर भूमिका निभा रही हैं।
यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
विज्ञापन
priyanka chopra dance with dandiya at the sky is pink promotional event
priyanka chopra - फोटो : social media
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के बारे में प्रियंका ने कहा था कि उनको इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। वो इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के सामने लाना चाहती थीं। ऐसे में इस फिल्म को ही उन्होंने अपने बॉलीवुड कमबैक के लिए चुना। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

'देेसी लुक' में प्रियंका और बिंदास अंदाज में दिखीं शिल्पा, आपके पसंदीदा 12 सितारे हुए स्पॉट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed