{"_id":"5d9187ef8ebc3e01463f409a","slug":"dehradun-6-25-crore-seized-in-the-name-of-selling-land-of-bimbat-family-case-filed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री सारा अली खान के नाना की जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों हड़पे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री सारा अली खान के नाना की जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों हड़पे, मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:22 PM IST
सार
ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी के निदेशक से की गई ठगी
विज्ञापन
1 of 6
Amrita Singh and Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के नाना और देहरादून के बहुचर्चित बिंबट परिवार की जमीन बेचने का झांसा देकर ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी के साथ 6.25 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एसआईटी की जांच के बाद रविवार को आरोपी दिनेश जुयाल के खिलाफ क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है जुयाल ने भूमि की मालकिन के साथ सोसायटी निदेशक को विक्रय अनुबंध होने का झांसा दिया था।
2 of 6
क्लेमेंटटाउन में सारा अली खान की मां फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के ननिहाल की पैतृक संपत्ति है। मौजूदा समय में इसका मालिकाना हक अमृता सिंह की मौसी ताहिरा बिंबट के पास बताया जाता है। ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी के निदेशक सुभाष गुप्ता ने कुछ समय पहले एसआईटी से शिकायत की थी कि इस भूमि को बेचने के लिए दिनेश जुयाल (निवासी शिवकुटी क्लेमेंटटाउन) नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि इस भूमि को बेचने का अधिकार ताहिरा बिंबट ने उन्हें दिया हुआ है। इसके लिए उसने एक अनुबंधपत्र भी उन्हें दिखाया।
3 of 6
इसके बाद 39 करोड़ रुपये में जुयाल और सोसायटी के बीच करार हो गया। बतौर बयाना छह करोड़ 25 लाख रुपये जुयाल को 29 अप्रैल से चार जुलाई के बीच दिए गए। बयाना देने के बाद जब जुयाल से जमीन का बैनामा करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगे। कई दिन तक वह टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शक पर जब सोसायटी ने अनुबंध पत्र दिखाने को कहा तो जुयाल असली अनुबंधपत्र नहीं दिखा पाए। ताहिरा बिंबट से बात की गई तो पता चला कि उन्होंने इस प्रकार का किसी से अनुबंध नहीं किया हुआ है। क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि एसआईटी की जांच के बाद दिनेश जुयाल पर जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
बिंबट परिवार की क्लेमेंटटाउन में 20 बीघा संपत्ति है। गत 19 जनवरी तक इस संपत्ति पर अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिंबट काबिज थे। अमृता सिंह और उनकी मौसी (ताहिरा बिंबट) भी अपना हक जता रही थी। इस संबंध में दो मुकदमे एक जिलाधिकारी न्यायालय और एक सिविल कोर्ट में चल रहा था। 19 जनवरी को मधुसूदन की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के बाद अमृता सिंह और ताहिरा बिंबट इस संपत्ति पर अपना हक जताने पहुंची थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।