'बिग बॉस 13' का आगाज
'बिग बॉस 13' के आगाज से लेकर शान-ऋषिकेश मुखर्जी के जन्मदिन तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शान का जन्मदिन आज
गायक शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को हुआ था। शान ने न केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से उन्होंने बॉलीवुड में गाने कम कर दिए हैं लेकिन उनका नाम इंडस्ट्री के जाने-माने गायकों में से एक है। शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है। उनके परिवार के कई सदस्य संगीत की दुनिया से जुड़े रहे। रोमांटिक गानों में शान का कोई जवाब नहीं है।
'चांद सिफारिश' से लेकर 'ऑल इज वेल' तक, जन्मदिन पर जरूर सुनें शान के ये बेहतरीन गाने
अर्जुन कपूर ने छोड़ी थी साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर
अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' करने से मना कर दिया था। अर्जुन कपूर ने एक इवेंट में कहा कि जब प्रोड्यूसर्स ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे, तो उनके दिमाग में लीड रोल के लिए वो ही थे लेकिन फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस रोल के लिए पहले से ही शाहिद कपूर को लेने की बात कह चुके थे।
अर्जुन कपूर का बड़ा बयान, 'कबीर सिंह' में मुझे लेना चाहते थे प्रोड्यूसर्स लेकिन शाहिद...
'डांस इंडिया डांस 7' का खिताब इस कंटेस्टेंट ने जीता
डांसिंग रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के 7वें सीजन का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस सीजन को अनरियल क्रू ने जीत लिया है। उन्हें अवॉर्ड के साथ पांच लाख रुपये भी मिले। बता दें कि शो में न सिर्फ काफी मस्ती मजाक देखने को मिला बल्कि एक से एक धमाकेदार परफॉर्मेंस ने भी सभी का दिल जीत लिया।
अनरियल क्रू ने जीता Dance India Dance का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख रुपये
ऋषिकेश मुखर्जी का जन्मदिन आज
'चुपके-चुपके', 'अनुपमा', 'आनंद', 'अभिमान', 'गुड्डी', 'गोलमाल' और 'नमक हराम' जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले ऋषिकेश मुखर्जी की पहचान एक तेज-तर्रार निर्देशक के तौर पर थी। ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म 30 सितंबर 1922 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में हुआ था। 1951 में ऋषिकेश मुखर्जी मुंबई आ गए और यहां उन्होंने बिमल रॉय के असिस्टेंट के तौर पर काम किया।
धर्मेंद्र और अमिताभ जैसे स्टार्स की भी डांट लगा देता था ये निर्देशक, जन्मदिन पर जानिए ये रोचक किस्सा
पढ़ें: नवरात्र के मौके पर मर्दानी 2 का दमदार टीजर आया सामने, रिलीजिंग डेट का हुआ एलान