{"_id":"5c651af4bdec2256646aba69","slug":"kangana-ranaut-to-direct-her-biopic-after-panga-and-mental-hai-kya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका के बाद अपनी बायोपिक डायरेक्ट करेंगी कंगना, ऋतिक समेत इन लोगों का भी होगा फिल्म में जिक्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मणिकर्णिका के बाद अपनी बायोपिक डायरेक्ट करेंगी कंगना, ऋतिक समेत इन लोगों का भी होगा फिल्म में जिक्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में अपनी परफॉर्मेंस के अलावा विवाद के कारण भी चर्चा में हैं। कंगना इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स पर जमकर बरस रही हैं। उनका कहना है कि उनकी फिल्म के साथ बॉलीवुड का रवैया सौतेला रहा है। कंगना रनौत ने आमिर खान और आलिया भट्ट समेत तमाम दिग्गज कलाकारों को इसलिए लताड़ा था क्योंकि वे उनकी फिल्म की न तो तारीफ करते हैं और न ही स्क्रीनिंग में शामिल होते हैं।
2 of 5
kangana ranaut
उन्होंने पिछले दिनों में कुछ सितारों का नाम लेकर आलोचना भी की। हालांकि कंगना सपोर्ट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी आए। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि कंगना अपनी बायॉपिक को डायरेक्ट करेंगी। जीहां खबर है कि कंगना रनौत अपनी जिंदगी को पर्दे पर दिखाना चाहती हैं।
3 of 5
कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
'बाहुबली' के स्क्रिप्ट राइटर केवी विजेन्द्र प्रसाद इस फिल्म को लिखेंगे और कंगना डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कंगना की आने वाली फिल्म 'पंगा' और 'मेंटल है क्या' के बाद शुरू होगा।कंगना से जब उनकी बायोपिक के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा- 'हां ये सच है कि मेरा अगला डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट मेरी जिंदगी पर ही बेस्ड है लेकिन यह किसी भी किरदार को ब्लैक या वाइट शेड में दिखाने का प्रोपगेंडा नहीं है बल्कि यह मेरे उस सफर को दिखाएगा जो मेरे दिल के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kangana Ranaut
कंगना ने कहा- मेरे आसपास कई लोग ऐसे हैं जो मुझसे प्यार करते हैं और मुझे जज नहीं करते हैं। यह फिल्म मेरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाएगी। यानि कि ये तय माना जा रहा है कि कंगना की बायोपिक में ऋतिक रोशन, अध्ययन सुमन, आदित्य पंचोली, करण जौहर के भी किरदार रहेंगे। ये फिल्म फ्लोर पर कब तक आएगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन कंगना के फैंस को उनकी बायोपिक का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut
बात करें मणिकर्णिका की तो कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब तक 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसके अलावा कंगना के पास 'पंगा' और 'मेंटल है क्या' जैसी फिल्में भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।