बॉलीवुड में अब महिलाओं का काम पहले की तुलना में काफी बदल चुका है। पहले के जमाने में जहां ज्यादातर अभिनेत्रियां पर्दे पर सिर्फ ग्लैमरस और अबला नारी का किरदार निभाती नजर आती थीं तो वहीं अब हीरोइनें दमदार एक्शन के साथ साथ अनोखे रोल भी कर रही हैं। हीरो की तरह अब हीरोइनें भी अपने किरदार के लिए पहले से काफी ज्यादा मेहनत कर रही हैं। पर्दे पर प्रेग्नेंट महिला का रोल निभाना हो या फिर किसी खिलाड़ी का, ये अभिनेत्रियां बिना किसी हिचकिचाहट के अपना वजन घटा भी रही हैं और बढ़ा भी रही हैं।
गर्भवती दिखने से लेकर खिलाड़ी बनने तक: इन अभिनेत्रियों के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के आगे फैंस हुए नतमस्तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड फिल्मों में अपन हुनर का लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने 'मैरी कॉम' फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में एक खिलाड़ी की तरह दिखने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। प्रियंका ने काफी वेट ट्रेनिंग की थी जिससे उनकी बाजू मजबूत दिखे। मैरी कॉम में अपने किरदार से प्रियंका ने सबको प्रभावित कर दिया था।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो उसके लिए उन्होंने कई किलो वजन घटाया था। वहीं फिल्मों में आने के बाद उन्होंने फिर मेहनत करना जारी रखा और अब वो काफी पतली हो चुकी हैं। हालांकि फिल्म 'अकीरा' के लिए सोनाक्षी ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए 30 दिन की वर्कशॉप ज्वाइन की थी। फिल्म में उनके स्टंट फैंस को काफी पसंद आए थे।
रश्मि रॉकेट
तापसी पन्नू का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो सफलता हासिल करने के लिए मेहनत के किसी भी स्तर को पार कर सकती हैं। तापसी इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। फिल्म 'रश्मी रॉकेट' के लिए तापसी कड़ी मेहनत कर रही हैं। फिल्म में एक एथलीट की तरह दिखने के लिए उन्होंने ना सिर्फ वजन बढ़ाया है बल्कि काफी मस्कुलर बॉडी बना ली है। उनके लुक को देखकर हर कोई हैरान है।
कंगना रणौत
कंगना की फिल्म 'थलाइवी' बहुत जल्द पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में वो जय ललिता के किरदार में नजर आएंगी। दिवंगत मुख्यमंत्री के रोल में फिट बैठने के लिए कंगना ने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया था। इस लुक में कंगना को काफी पसंद किया गया। वहीं फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर उन्होंने अपना वजन घटा भी लिया।