{"_id":"63148c48f9e0564f4218afc8","slug":"kangana-ranaut-took-a-dig-at-mahesh-bhatt-says-he-converted-his-religion-for-second-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने महेश भट्ट पर साधा निशाना, कहा- दूसरी शादी के लिए उन्होंने किया धर्म परिवर्तन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने महेश भट्ट पर साधा निशाना, कहा- दूसरी शादी के लिए उन्होंने किया धर्म परिवर्तन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 04 Sep 2022 05:00 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर व्यक्त करती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
महेश भट्ट, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर व्यक्त करती हैं। वह बिना किसी डर के इंडस्ट्री और इसके लोगों के बारे मेंभी अपनी पक्ष रखती हैं। इसी क्रम में एक बार अभिनेत्री सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर निशाना साधा है। कंगना ने महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कटाक्ष किया है।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कहा कि उनका असल नाम महेश नहीं बल्कि कुछ और है। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने पूछा कि आखिर वह अपना ‘खूबसूरत नाम’ क्यों छिपा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि महेश भट्ट को अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए न कि किसी धर्म का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, जब उन्होंने धर्मांतरण किया था। कंगना ने महेश के इन वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही उनके असली नाम से जुड़ी कई सारी बातें भी साझा की है। वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए कंगना ने यह भी कहा कि ‘महेश जी लापरवाही से और काव्यात्मक रूप से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।’
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे लिखा कि ‘मुझे बताया गया है कि महेश भट्ट का असली नाम असलम है। अपनी दूसरी बीवी से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है।’ उनका असली नाम बेहद खूबसूरत है। वह इसे क्यों पूछा रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘उन्हें अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए, न कि एक निश्चित धर्म को रिप्रेजेंट करने के लिए और तब जब उन्होंने धर्म परिवर्तन किया हो।’ कंगना के इन सभी आरोपों पर अभी तक फिल्ममेकर महेश भट्ट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि महेश भट्ट के साथ कंगना का विवाद काफी पुराना है। साल 2020 में एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर मारपीट का आरोप लगाया था। दरअसल, महेश भट्ट की बेटी निर्माता-अभिनेत्री पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धोखा’ को ठुकराने के बाद एक्ट्रेसने यह आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने महेश भट्ट की दूसरी बेटी अभिनेत्री आलिया भट्ट पर भी जमकर निशाना साधा था। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की रिलीज के दौरान कंगना ने फिल्म में आलिया की कास्टिंग को सबसे बड़ी गलती बताया था। साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट को ‘डैडीज एंजल’ और महेश भट्ट को मूवी माफिया कहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।