फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- 'स्टार्स का नॉरकोटिक्स टेस्ट हुआ तो कई जेल जाएंगे'

Thu, 27 Aug 2020 02:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 27 Aug 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut took implied that many A listers in Bollywood consume illegal drugs
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बुधवार को रिया चक्रवर्ती की एक चैट सामने आई। इस चैट से खुलासा हुआ कि सुशांत ड्रग्स की चपेट में थे। इस खुलासे के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि अगर बॉलीवुड में नॉरकोटिक्स टेस्ट हो तो कई बड़े सितारे जेल में होंगे। 



Kangana Ranaut took implied that many A listers in Bollywood consume illegal drugs
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना रनौत ने ट्वीट कर खुलासा किया कि उनकी ड्रिंक्स में ड्रग्स मिला दिया जाता था। उन्होंने लिखा, 'मैं नाबालिग थी और मेरे मेंटॉर ने मुझे तंग किया। वो मेरी ड्रिंक में ड्रग्स मिला देता था और पुलिस के पास जाने से रोकता था। जब मैं सफल हो गई और मशहूर फिल्मी पार्टियों में जाने लगी तब मेरा उस खतरनाक दुनिया, ड्रग्स, अय्याशी और माफिया जैसी चीजों से सामना हुआ।'
 

Kangana Ranaut took implied that many A listers in Bollywood consume illegal drugs
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय ड्रग कोकीन है, यह लगभग सभी घर वाली पार्टीज में इस्तेमाल किया जाता है। यह बहुत महंगा है लेकिन शुरुआत में जब आप बड़े और शक्तिशाली लोगों के घरों में जाते हैं तो इसे मुफ्त में दिया जाता है, MDMA क्रिस्टल पानी में मिलाया जाता है और कभी कभी ये बिना जानकारी के आपको दे दिया जाता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut took implied that many A listers in Bollywood consume illegal drugs
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना ने आगे लिखा कि, 'अगर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड में एंट्री की तो कई A लिस्टर जेल में होंगे। अगर ब्लड टेस्ट किए गए तो कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे। उम्मीद करती हूं कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुलीवुड के इस गटर की गंदगी को साफ किया जाए।' 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut took implied that many A listers in Bollywood consume illegal drugs
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

गौरतलब है कि सुशांत केस में अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली में NCB डायरेक्टर के आदेश पर ये मुकदमा दर्ज  हुआ। दिल्ली स्थित NCB की ऑपरेशन्स यूनिट मुंबई NCB के साथ मिलकर केस में ड्रग्स एंगल की तफ्तीश करे।

रिया चक्रवर्ती ने डिलीट कराया था आठ हार्ड डिस्क का डाटा, सुशांत के पारिवारिक वकील ने उठाए सवाल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed