सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने बुधवार को सीबीआई से पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया। पिठानी ने बताया कि सुशांत का घर छोड़ने से पहले रिया चक्रवर्ती ने एक आईटी प्रोफेशनल को भी बुलाया था और उससे आठ कम्यूटर हार्ड डिस्क नष्ट कराए थे। इसके बाद रिया अपने भाई शौविक से साथ सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। ये पूरी घटना 8 जून को हुई थी। पिठानी के इस खुलासे के बाद अब सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह का बयान आया है।
रिया चक्रवर्ती ने डिलीट कराया था आठ हार्ड डिस्क का डाटा, सुशांत के पारिवारिक वकील बोले- 'वो जानती थीं कि इससे उन्हें...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विकास सिंह ने कहा, 'जब आप कुछ दिनों के लिए जा रही थीं तो हार्ड ड्राइव ले जाने का औचित्य समझ नहीं आता। साफ था कि वो हमेशा के लिए जा रही थीं और उनको ये भी अंदेशा था कि सुशांत के साथ कुछ होने वाला है और ये हार्ड ड्राइव सुशांत के नहीं रहने के बाद उनको दिक्कत पहुंचा सकती हैं।'
जब आप कुछ दिनों के लिए जा रही थीं तो हार्ड ड्राइव ले जाने का औचित्य समझ नहीं आता। साफ था कि वो हमेशा के लिए जा रही थी और उनको ये भी अंदेशा था कि सुशांत के साथ कुछ होने वाला है और ये हार्ड ड्राइव सुशांत के नहीं रहने के बाद उनको दिक्कत पहुंचा सकती है : #सुशांत के पिता के वकील https://t.co/Nryy8aSXCG
विकास सिंह ने आगे कहा, 'कुछ तो हार्ड ड्राइव्स में ऐसा था जिससे रिया की भागेदारी स्पष्ट होती है। वो हार्ड ड्राइव ड्रग्स से जुड़ा था या किसी और चीज को साबित करने के लिए था ये तो जांच ही बताएगी।'
बुधवार को रिया चक्रवर्ती के डिलीट किए हुए मैसेज को रिट्रीव किया गया। उनके इन्हीं मैसेज से पता चलता है कि सुशांत भी ड्रग्स लेते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के बीच 19 जनवरी 2020 को बात हुई थी।
रिया ने श्रुति को लिखा, ‘..आज सुबह वो रो रहा था और सिद्धू से कहा घर वापस चला जाए। वो मदद मांग रहा है और इलाज चाह रहा है। देखो, अगर उसने किया तो चलो डॉक्टर्स से सही दवाइयां दिलवाएं। वो तुम सबको चाहता है। तुम सब उसका इतना ख्याल रख रही हो और वक्त पर सभी दवाइयां दे रही हो फिर भी वो ठीक नहीं हो रहा है। उसे पूरी तरह से वीड बंद करना होगा। उसने कहा कि कल से छोड़ दिया। वो सोने के लिए गया है। मैं दिन भर के लिए निकल रही हूं। सुबह 11 बजे साहिल आरोग्य निधि जा रहा है ना?' इस पर श्रुति ने जवाब दिया, 'हां'।