फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तमन्ना भाटिया के घर पहुंचा कोरोना, माता- पिता पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ये है अभिनेत्री की रिपोर्ट

Thu, 27 Aug 2020 01:03 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 27 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Parents Tested Positive For Covid 19
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरोना का कहर देशभर में रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना जैसी महामारी से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। कुछ समय पहले बच्चन परिवार भी इस महामारी की चपेट में आ गया था। हालांकि परिवार ने इस बीमारी को मात दे दी है। अब खबर है कि कोरोना वायरस 'बाहुबली' फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के घर भी पहुंच गया है। अभिनेत्री के माता पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Tamannaah Bhatia Parents Tested Positive For Covid 19
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बात की जानकारी तमन्ना ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बुधवार को तमन्ना ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता संतोष और मां रजनी में कोविड-19 के हल्के लक्षण थे। जिसके बाद दोनों की जांच करवाई गई। जांच में तमन्ना के माता पिता दोनों पॉजिटिव मिले। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों समेत स्टाफ और तमन्ना का खुद का भी परीक्षण करवाया गया। हालांकि बाकी सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Tamannaah Bhatia Parents Tested Positive For Covid 19
मां के साथ तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी। तमन्ना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे पेरेंट्स के अंदर वीकेंड में हल्के कोविड-19 के लक्षण दिख रहे थे। एहतियात के तौर पर घर के सभी लोगों ने तुरंत जांच कराई। अब रिजल्ट आ गया है। दुर्भाग्य से मेरे पेरेंट्स कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों को उनकी स्थिति के बारे में अपडेट किया गया है। हम सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। बाकी के फैमिली मेंबर, स्टाफ और मेरा टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आया है। भगवान की कृपा से वे अच्छी तरह से लड़ रहे हैं। आप सभी की प्रार्थनाएं और आशीर्वाद उन्हें ठीक करने में मदद करेंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Parents Tested Positive For Covid 19
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना के इस पोस्ट के बाद अब उनके तमाम फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ो लोग उनके माता पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। साथ ही तमन्ना को भी ऐसे समय में हिम्मत से काम लेने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि कोरोना महामारी लगातार फैलती ही जा रही है। इससे रोकथाम के उपाय भी किए जा रहे हैं पर इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। महाराष्ट्र में इस महामारी का गहरा प्रकोप देखा जा रहा है। जिसके चलते तमाम बॉलीवुड स्टार्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Parents Tested Positive For Covid 19
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि कोरोना अब तक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जोया मोरानी, करीम मोरानी, शजा मोरानी, किरण कुमार, सतीश शाह, जैसे कई सितारों को भी अपनी चपेट में ले चुका है। हालांकि इन सभी ने इस बीमारी को हरा दिया है और अब स्वस्थ हो गए हैं।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने डिलीट कराया था आठ हार्ड डिस्क का डाटा, सुशांत के पारिवारिक वकील ने उठाए सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed