फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने से पहले रिया ने आठ हार्ड डिस्क का डाटा कराया था डिलीट, सिद्धार्थ पिठानी ने उगला सच

Thu, 27 Aug 2020 12:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 27 Aug 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Had Destroyed 8 Hard disks before leave house
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में जांच कर रही सीबीआई को आखिरकार एक बड़ी लीड मिल गई। बुधवार को पूछताछ के दौरान सुशांत के रूममेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर ऐसा खुलासा किया कि सुनने वालों के होश उड़ गए। 

sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Had Destroyed 8 Hard disks before leave house
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को बताया कि 8 जून की रात को जब रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर गई थीं तो उससे पहले क्या हुआ था? पिठानी ने खुलासा किया कि उस रात रिया और सुशांत के बीच झगड़ा हुआ था। जाने से पहले रिया ने एक आईटी प्रोफेशनल को भी बुलाया और उससे आठ कम्यूटर हार्ड डिस्क नष्ट कराए थे।

sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Had Destroyed 8 Hard disks before leave house
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

पिठानी ने बताया कि जब उन आठ हार्ड डिस्क को नष्ट किया जा रहा था, तब सुशांत भी वहां पर मौजूद थे। उनके कहने पर ही हार्ड डिस्क को नष्ट किया गया था। इसके बाद रिया अपने भाई शौविक के साथ सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Had Destroyed 8 Hard disks before leave house
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

क्या था इस इन आठ हार्ड डिस्क में?
पूछताछ में सिद्धार्थ पिठानी ने कहा कि वो ये बात नहीं जानते कि आखिर इन आठ हार्ड डिस्क में क्या था। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इसमें रिया और सुशांत का कुछ ऐसा डेटा मौजूद था जिसे वो किसी के सामने नहीं लाना चाहते थे। अब ये फोटो और वीडियो भी हो सकते हैं या फिर कुछ और भी। फिलहाल अब सीबीआई के सामने इन हार्ड डिस्क के डाटा का पता लगाना एक नई चुनौती है।

विज्ञापन
sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Had Destroyed 8 Hard disks before leave house
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

अगला कदम क्या हो सकता है

अब सीबीआई उस आईटी प्रोफेशन का पता लगाएगी जिसने ये इन आठ हार्ड डिस्क का डाटा नष्ट किया। सीबीआई उससे ये जानने की कोशिश करेगी कि आखिर इनके अंदर क्या था। 

काशी के कलाकार गौरव प्रिंस के मुरीद हुए नसीरुद्दीन शाह, इस फिल्म में दोनो ने साथ किया है काम 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed