युवा अभिनेता इशान खट्टर और अनन्या पांडे की एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'खाली पीली' को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसलिए इंडस्ट्री के इन मौजूदा हालात को समझते हुए निर्माताओं ने फैसला किया है कि इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर ही रिलीज करना ठीक रहेगा। मकबूल खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज ने किया है। इसलिए, सूत्र बताते हैं कि वह इसे अपने ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने तारीख भी तय कर ली है।
'छलांग' लगाकर थिएटरों में पहुंच सकती है 'इंदु की जवानी', 'खाली पीली' मच रहा ओटीटी का हल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्री में वंशवाद को लेकर चल रही बहस में सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को ही ज्यादा टॉर्चर किया जा रहा है। इस माहौल ने आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' के ट्रेलर को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला ट्रेलर बना दिया है। अब अनन्या की इस फिल्म को लेकर भी यही अभियान चालू है। फिल्म के निर्माताओं को लग रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से वैसे भी सिनेमाघर इतनी जल्दी नहीं खुल रहे हैं। और, अगर खुल भी जाते हैं तो दर्शक घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं होंगे। ऐसे में फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज करना सही रहेगा।
सूत्र बताते हैं कि कियारा आडवाणी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'इंदु की जवानी' को निर्माताओं ने सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है। वह इस फिल्म के लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह को ही फिक्स करने वाले हैं। हालांकि, सिनेमाघर अभी खुले नहीं हैं इसलिए फिल्म को लेकर बातचीत अभी शुरुआती अवस्था में ही है। अगर सब कुछ ठीक रहा, और समय रहते सिनेमाघर खुल गए तो इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'छलांग' भी सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। हालांकि, इस फिल्म के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।
अपनी फिल्म 'कुली नंबर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तो डेविड धवन ने भी कहा था। लेकिन, उन्हें वह फिल्म ओटीटी को ही बेचनी पड़ी है। लेकिन, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' तो अभी भी सिनेमाघरों के खुलने के ही इंतजार में है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की इस फिल्म के निर्माता आशावादी होकर कह चुके हैं कि फिल्म के रिलीज की तारीख तक वैसे तो सिनेमा घर खुल जाना चाहिए। अगर नहीं खुलते हैं तो वह इस फिल्म को ओटीटी पर बेच सकते हैं। कबीर खान की स्पोर्ट्स फिल्म '83' का भी यही हाल है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का एंगल! रिया से पहले ये सितारे भी फंस चुके हैं नशे के जाल में