सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही अभिनेत्री कंगना रणौत काफी सुर्खियों में हैं। इस मामले में कंगना शुरुआत से ही इसे हत्या का मामला मान रही थीं। साथ ही वो इस मामले में इसी एंगल पर जांच करने के लिए शुरू से ही जोर भी दे रही थीं। ऐसे में अब हाल ही में सीबीआई ने जब इस केस में मर्डर थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया, तब कंगना रणौत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कंगना से अवॉर्ड वापसी की मांग की जाने लगी।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में मर्डर थ्योरी खारिज होने पर ट्रोल हुईं कंगना, ट्विटर पर हुई अवॉर्ड वापसी की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत की खुदखुशी को मर्डर बताया था। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उनका एक भी दावा झूठा निकला तो वह अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर देंगी। ऐसे में अब जब एम्स की रिपोर्ट में सुशांत का मर्डर होने की थ्योरी को खारिज कर दिया गया है तो ट्विटर यूजर्स कंगना पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जिसके बाद ट्विटर पर #KanganaAwardWapasKar ट्रेंड किया।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने भी कंगना के ऊपर तंज कसा। निर्माता- निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी इसे लेकर ट्वीट किया। हालांकि अनुभव ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन उनका ट्वीट देख आसानी से समझ आ रहा है कि ये कंगना के ऊपर तंज कसा गया है। अनुभर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे भी गुस्सा आ रहा है, मेरा एक Filmfare वापस कर दूं क्या?'
मुझे भी ग़ुस्सा आ रहा है, मेरा एक Filmfare वापस कर दूँ क्या?
अनुभव के अलावा अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट करते हुए कंगना पर तंज कसा है। अपने ट्वीट में स्वार लिखती हैं, 'अब तो दोनों सीबीआई और एम्स ने निष्कर्ष निकाला है कि सुशांत की मौत आत्महत्या से हुई। क्या कुछ लोग सरकार को अपने पुरस्कार लौटाने नहीं जा रहे थे???'
Hey! Now thay both CBI and AIIMS have concluded that #SushantSinghRajput tragically died by suicide... weren’t some people going to return their government bestowed awards??? 🤔🤔🤔
वहीं ट्विटर पर #KanganaAwardWapasKar ट्रेंड होने के बाद खुद कंगना ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिय दी। कंगना ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'ये मेरा इंटरव्यू है... अगर याददाश्त कमजोर हो तो फिर से देखें, अगर मैंने झूठ बोला हो या गलत आरोप लगाया हो, तो मैं अपने सारे अवॉर्ड वापिस कर दूंगी, ये एक क्षत्रिय का वचन है, मैं राम भक्त हूं, प्राण जाए पर वचन ना जाए, जय श्री राम राम।'
पढ़ें: अनुराग कश्यप मामले में पायल घोष ने की केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात, जल्द न्याय दिलाने की कर रहीं मांग