फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू: सरकार के खिलाफ कंगना रणौत की टिप्पणी पर भड़के यूजर्स, बोले- 'तुम्हारे दिमाग में ही लॉकडाउन लगा है'

Tue, 13 Apr 2021 01:53 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 13 Apr 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Trolled For calling State Government as 'Changu Mangu Gang'
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और किसी ना किसी वजह से बयानबाजी के कारण सुर्खियों में आ जाती हैं। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि कंगना इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बोल की वजह से चर्चा में आ रही हैं। इसी बीच कंगना ने एक बार फिर महाराष्ट्र में लॉकडाउन को लेकर सवाल उठाया है और एक ट्वीट किया है जो तेजी से तो वायरल हो ही रहा है साथ ही अभिनेत्री एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

Kangana Ranaut Trolled For calling State Government as 'Changu Mangu Gang'
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

दरअसल कोरोनावायरस की दूसरी लहर के चलते महाराष्ट्र सरकार ने काफी जगह पर नाइट कर्फ्यू घोषित करने के साथ नई गाइडलाइंस जारी की हैं जिसपर कंगना ने सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के लिए एक मजेदार शब्द का प्रयोग भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में सरकार के लिए चंगू-मंगू गैंग का इस्तेमाल किया है। बता दें कि यह ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है और कंगना भी जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।

Kangana Ranaut Trolled For calling State Government as 'Changu Mangu Gang'
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या कोई मुझे बता सकता है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन हो चुका है? सेमी लॉकडाउन है? दिखावे का या नकली लॉकडाउन है? क्या हो रहा है यहां? ऐसा लग रहा है कि यहां कोई गंभीर फैसला लेना ही नहीं चाहता है। जब हर समय सिर पर तलवार लटकी है तब चंगू मंगू गैंग अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं कि वह रहेंगे या नहीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Trolled For calling State Government as 'Changu Mangu Gang'
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना को ट्रोल करते हुए लिखा, 'चंगू मंगू गैंग' शब्द कहीं आपने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए तो नहीं लिख दिया है। वहीं एक यूजर ने तो लिख डाला कि, महाराष्ट्र का पता नहीं पर कंगना के दिमाग में जरूर संपूर्ण लॉकडाउन लग गया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Trolled For calling State Government as 'Changu Mangu Gang'
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात कंगना के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस बारे में जारी की गई सूचना में कहा गया कि फिल्म ‘थलाइवी’ एक बहुभाषी फिल्म है और ये सभी भाषाओं में 23 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार भी है। लेकिन, मौजूदा हालात को देखते हुए इसे सभी भाषाओं में एक साथ रिलीज करना अभी मुमकिन नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed