बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'पंगा' गर्ल वास्तव में किसी से पंगा लेने में पीछे नहीं रहती हैं। इसी के चलते आए दिन सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं और कई बार तो उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है। वहीं एक बार फिर कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, कंगना को एक सलाह देनी महंगी पड़ गई है।
कंगना रणौत को पेड़ लगाने की सलाह देनी पड़ी महंगी, यूजर्स ने जमकर ली फिरकी
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर भयावह रूप ले चुकी है। हर दिन लाखों सक्रिय मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इस वायरस की चपेट में आने से मौत के आंकड़ों में भी इजाफा हुआ है। वहीं इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए सरकार और एक्सपर्ट तरह तरह के उपाय बता रहे हैं। इसी बीच कंगना ने भी अपनी राय रखी और कहा कि यदि आप भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहे हैं तो खूब पेड़ लगाएं। ये ही एक मात्र समाधान है।
बता दें कि यह सलाह कंगना ने एक ट्वीट के जरिये दी है। उन्होंने लिखा, 'जो भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा हो वो अपने आसपास पेड़ जरूर लगाएं। यद आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो उन्हें प्लीज काटे भी ना, अपने कपड़े रीसायकल करो, वेदिक खाना खाओ, जैविक जीवन जियो और यह सब उपाय ऐसे हैं जो हमेशा आपके काम आएंगे। जय श्री राम।'
बस फिर क्या था, कंगना का यह ट्वीट देखते ही देखते खूब तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर वो जमकर ट्रोलिंग का शिकार भी हो गईं। यूजर्स ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा, 'पहले आपको ही इलाज की जरुरत है, आप बिल्कुल ठीक नहीं हैं।' वहीं दसूरे यूजर ने तो लिखा, 'घुटने में थोड़ा और जोर दो फिर बताना की घर के सारे खिड़की दरवाजे खोल देने चाहिए भरपूर ऑक्सीजन के लिए।'
Anybody who is feeling low levels of oxygen do try this please. Planting trees is the permanent solution, if you can’t then don’t cut them either, recycle your clothes, eat Vedic diet, live organic life, this is a temporary solution, for now this should help, Jai Shri Ram 🙏 https://t.co/lBiw6VAUtT
वहीं कंगना के एक और ट्वीट पर भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया। कंगना ने लिखा, 'साइंटिस्ट भी एक समय के बाद आध्यात्म में विश्वास करते हैं, इसमें प्रकृति के प्रकोप के अलावा कुछ भी नहीं है। वैज्ञानिकों ने भी यह साफ कर दिया है कि पेड़ भी दर्द और भावनाओं को महसूस कर सकते हैं। लेकिन हम क्रूरता से पेड़ों को काट रहे हैं और आज सांस लेने के लिए इधर- उधर भटक रहे हैं। प्लीज पेड़ को मत काटो उन्हें जीने दो।' इसपर यूजर ने लिखा, 'बस करो गप्पू बाज।'
Even scientists believe in metaphysical realm of life, in that it is nothing but प्रकृति का प्रकोप,it’s been scientifically proven that trees can also feel pain and emotions,humans brutally use and abuse trees and today gasping for breath.We should not choke them live let live 🙏 https://t.co/faJROsEkgY