अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच शुरू हुई जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कंगना रनौत ने अब ट्वीट कर कहा है कि बीएमसी के कुछ लोग उनके ऑफिस में जबरन घुस गए हैं और उनके दफ्तर को तोड़ने की तैयारी में हैं।
कंगना रनौत के ऑफिस पहुंचे बीएमसी कर्मचारी, अभिनेत्री ने कहा- 'मेरा सपना टूटने का वक्त आ गया है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना अपने ट्वीट में लिखती हैं, 'ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्ज का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा जिंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है, आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं।'
ये मुंबई में मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ का ऑफ़िस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा ज़िंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फ़िल्म निर्माता बनूँ मेरा अपना खुद का ऑफ़िस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक़्त आ गया है, आज वहाँ अचानक @mybmc के कुछ लोग आए हैं 🙂 pic.twitter.com/C7zGe8ZyGe
कंगना ने बीएमसी की इस रेड को बदले की कार्रवाई बताया है। कंगना रनौत ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके ऑफिस में कुछ लोग जांच-पड़ताल करते दिख रहे हैं, जिन्हें उन्होंने बीएमसी के लोग कहा है। कंगना वीडियो साझा करते हुए कहती हैं, "इन्होंने कहा- वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा। मुझे कल सूचित किया जाएगा कि वे मेरी प्रॉपर्टी को तोड़ रहे हैं।" इससे पहले BMC की तरफ से कहा गया था कि कंगना रनौत को मुंबई में 9 सितंबर को आने के बाद चौदह दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा।
बता दें संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग तब तेज हुई जब कंगना रनौत ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है। कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद शिवसेना नेता ने कंगना से कहा कि उन्हें मुंबई नहीं आना चाहिए।
इस बीच कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में रह रहीं रनौत ने यह भी ट्वीट किया था कि वह नौ सितंबर को मुंबई लौटेंगी और चुनौती दी थी कि कोई उन्हें रोककर दिखाए।