अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है। इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता की बहन के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई है। रिया ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है।
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत केस में आया नया मोड़, रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता की बहन के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने यह शिकायत सुशांत सिंह राजपूत के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने पर दर्ज करवाया है। उन्होंने शिकायत को एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 का उल्लघंन करने पर दर्ज करवाई है। इस बात की जानकारी रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए दी है।
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे के अनुसार आठ जून को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार के द्वारा दिवंगत अभिनेता का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। सतीश मानेशिंदे के मुताबिक डॉक्टर तरुण कुमार की प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आती हैं और इस पर पाबंदी है।
बता दें कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके बेटे सुशांत के पैसे हड़पे और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था। वहीं बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आया। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जांच शुरू करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया।
वहीं रिया चक्रवर्ती से भी एनसीबी भी की पूछताछ जारी है। ड्रग्स मामले में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद अब रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी कड़ी में एनसीबी ने रविवार को रिया से पूछताछ की। अभिनेत्री ने कई अहम बातों को कबूल किया। वहीं सीबीआई और ईडी भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं मलाइका अरोड़ा, बताया कैसे रख रही हैं अपना ख्याल